WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

विक्रमादित्य क्लासेस में मेधावी छात्रों का सम्मान, 10वीं के उत्कृष्ट परिणाम पर भव्य समारोह आयोजित

अमित अग्रवाल गिरिडीह झारखंड

गिरिडीह : शहर के विक्रमादित्य क्लासेस में कक्षा 10 के शानदार परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
संस्थान के निदेशक कुमार गौरव एवं मृगेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कक्षा 10 के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि कुल 14 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 21 छात्रों ने 85 से 89 प्रतिशत, 27 छात्रों ने 80 से 84 प्रतिशत, 41 छात्रों ने 70% से अधिक तथा 16 छात्रों ने 65 से 70 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रमुख छात्र-छात्राओं में आर्यन सेन (93%), अद्विका (93%), श्रेयांश (92.2%), विभोर (92%), आयशा (91.2%), अर्नव गुप्ता (91.2%), समीक्षा (91%), संयम (91%), सान्वी (90.2%), हर्षिता (90%), रिदम बंसल (90%), दिव्यम (90%) एवं राजश्री (90%) शामिल हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जे.सी. बोस विद्यालय के प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा सर उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता के लिए अनुशासन, निरंतर मेहनत और सही दिशा अत्यंत आवश्यक है। उनके प्रेरणादायक विचारों ने छात्रों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।
इस मौके पर सभी सफल छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के निदेशकों ने छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को इस सफलता का मुख्य आधार बताया।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment