रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)
चोपन, सोनभद्र। विश्व हिंदू परिषद सोनभद्र की बैठक मंगलवार को चोपन स्थित जिला अध्यक्ष के कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विद्या शंकर पांडेय ने की।
उन्होंने सभी प्रखंड पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि 13 और 14 अगस्त को बजरंग दल के बैनर तले न्याय पंचायत स्तर पर अखंड भारत संकल्प दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाए। उन्होंने कहा कि देश की जो सीमाएं विभिन्न परिस्थितियों में विभाजित हुई हैं, उन्हें पुनः प्राप्त करने के संकल्प को समाज के बीच पहुंचाना आवश्यक है। अपनी अखंडता और विभाजित सीमाओं का स्मरण करते रहना ही इस संकल्प को मजबूत बनाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस संकल्प को एक अभियान के रूप में जन-जन तक पहुंचाने और अपने हृदय में दृढ़ता से धारण करने का आह्वान किया।
बैठक में प्रांत उपाध्यक्ष जनार्दन जी एवं प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी की विशेष उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख बृजेश मोदनवाल, जिला गोरक्षा प्रमुख जयप्रकाश धार दुबे, प्रखंड उपाध्यक्ष नागेश सिंह, प्रखंड मंत्री सोनू मोदनवाल, सह प्रखंड मंत्री श्याम सुंदर निषाद, प्रचार-प्रसार प्रमुख सुजीत शर्मा, गोरक्षा प्रमुख विकास गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








