WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर यूटा ने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक,बेसिक को सौंपा ज्ञापन, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर यूटा ने मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक,बेसिक को सौंपा ज्ञापन*

 

आगरा। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) आगरा ने शिक्षकों की विभिन्न विभागीय एवं सेवा संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) धीरेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कहा कि लंबे समय से लंबित मामलों के कारण शिक्षकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे कार्यक्षमता भी प्रभावित हो रही है।

ज्ञापन में महिला शिक्षकों की लंबित चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) फाइलों के समयबद्ध निस्तारण, जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के अर्जित अवकाश (ईएल) की प्रविष्टि एवं भुगतान, विभिन्न प्रकार के लंबित एरियरों के भुगतान, सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन संबंधी प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के मानदेय में वृद्धि एवं बकाया भुगतान जैसी प्रमुख मांगें उठाई गईं। मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) धीरेंद्र कुमार ने संगठन के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि ज्ञापन में उल्लिखित सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्यवाही कराई जाएगी तथा लंबित समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जायज समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण विभाग की प्राथमिकता है।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि शिक्षकों की सेवा संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान होता है तो इससे विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा तथा शिक्षक पूरी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री यादवेंद्र शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष बी.पी. बघेल, जिला अध्यक्ष के.के. शर्मा, जिला महामंत्री राजीव वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अशोक जादौन, अजीत, हरेन्द्र राना, अजब किशोर, अंजू शर्मा, शादाब खान, रमाशंकर पाराशर, भुजवेंद्र, रेखा वर्मा, चेताली शर्मा,अनिल शर्मा, सौरभ शर्मा, शिव सिंह,सुशील जायसवाल, विजय सिंह, अवधेश भारद्वाज, गीता, राजवीर सिंह,अलका गुप्ता, यशपाल सिंह, गिरीश शर्मा, मनोज पाठक, दिग्विजय पचौरी, अन्नपूर्णा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment