WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

वंदन योजना के तहत कैलाश मंदिर परिसर का होगा सौंदर्यीकरण, विधि-विधान से पूजन अर्चन कर कार्य का हुआ शुभारंभ 

वंदन योजना के तहत कैलाश मंदिर परिसर का होगा सौंदर्यीकरण, विधि-विधान से पूजन अर्चन कर कार्य का हुआ शुभारंभ

 

 

कैलाश मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य के शुभारंभ पर चेयरमैन ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

 

रिपोर्ट सत्यदेव पांडे बीएमएफ ब्यूरो चीफ सोनभद्र

 

चोपन। नगर पंचायत चोपन क्षेत्र में धार्मिक स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “वंदन योजना” के अंतर्गत नगर के प्रमुख मंदिरों के लिए धन आवंटित किया गया है। इसी क्रम में नगर स्थित प्राचीन कैलाश मंदिर एवं हाइडिल कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य को स्वीकृति मिली है। गुरुवार को प्राचीन कैलाश मंदिर परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, अधिशासी अधिकारी अखिलेश सिंह, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय, मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सभासदों की उपस्थिति में विधिवत पूजा-अर्चना कर सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और स्थानीय लोगों में उत्साह देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। “वंदन योजना” के माध्यम से न केवल मंदिरों का स्वरूप बेहतर होगा, बल्कि श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने आगे कहा कि कैलाश मंदिर नगर की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसके सौंदर्यीकरण से नगर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी। वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक स्थलों के संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वंदन योजना के माध्यम से मंदिरों का सौंदर्यीकरण होने से श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ेगा। इस मौके पर मंदिर समिति के महामंत्री पृथ्वी सिंह, उपाध्यक्ष कृष्णदेव नारायण राय, पुजारी दिलीप त्रिपाठी, सभासद शांति देवी, राजन जायसवाल, रामपरीखा विश्वकर्मा, राजेश अग्रहरि, घनश्याम चौधरी, विनीत जाटव, नागेंद्र यादव, नरेश यादव, अनिकेत रावत, सुशील साहनी, पंकज बिंद, विकास चौबे, रामनरेश चौधरी, सत्य प्रकाश तिवारी, मनोज सिंह, संतोष वर्मा, मंसूर आलम, राधारमन पांडेय, जितेंद्र पासवान, रोहित तिवारी, लिपिक अंकित पांडेय इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment