WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जलेसर तहसील में स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, एसडीएम पीयूष रावत के निर्देशन में शुरू हुआ अभियान, रिपोर्ट राम नरेश

*जलेसर तहसील में स्व-गणना अभियान का शुभारंभ, एसडीएम पीयूष रावत के निर्देशन में शुरू हुआ अभियान*

 

 

 

जलेसर (एटा)। जनपद एटा की तहसील जलेसर में आज से स्व-गणना अभियान का शुभारंभ उपजिलाधिकारी पीयूष रावत के निर्देशन में किया गया। अभियान के तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्व-गणना की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस दौरान ऑनलाइन माध्यम से स्वयं गणना करने की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया गया तथा वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से अभियान की पूरी कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। अधिकारियों को बताया गया कि आमजन किस प्रकार घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।

उपजिलाधिकारी पीयूष रावत ने संबंधित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को स्व-गणना अभियान के प्रति जागरूक किया जाए, जिससे जनसहभागिता बढ़े और गणना कार्य पारदर्शी एवं सुचारु रूप से पूर्ण हो सके।

तहसील प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्व-गणना अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Comment