डीएम-एसएसपी के मार्गदर्शन में दूसरे दिन दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न, रिपोर्ट राम रतन

*डीएम-एसएसपी के मार्गदर्शन में दूसरे दिन दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न*

एटा 9 जून।जनपद में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा-2025 के दूसरे दिन मंगलवार को जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी के संयुक्त निर्देशन एवं सतत मॉनिटरिंग में दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराई गई।

प्रथम पाली में कुल 3552 अभ्यर्थियों में से 2887 उपस्थित एवं 665 अनुपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में कुल 3552 अभ्यर्थियों में से 2939 उपस्थित एवं 613 अनुपस्थित रहे।

परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने समन्वित रूप से कार्य किया। नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) संगम लाल एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने निरंतर परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इन्द्रजीत सिंह सहित सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों ने अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करते हुए परीक्षा के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। परीक्षा केंद्रों पर तैनात स्वयंसेवकों, पर्यवेक्षकों एवं अन्य कार्मिकों ने पूर्ण मुस्तैदी एवं प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी के मार्गदर्शन में प्रशासन एवं पुलिस विभाग के समन्वित प्रयासों से दूसरे दिन भर्ती परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा एवं व्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिला सूचना कार्यालय एटा 👆

Leave a Comment