*फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जी की त्वरित योजना के अंतर्गत विकास को मिली नई रफ्तार, ₹5 करोड़ की 8 जनहितकारी परियोजनाओं का शुभारंभ*
*सांसद राजकुमार चाहर ने मंडल अध्यक्षों व जिला पदाधिकारियों को नारियल भेंट कर भूमि पूजन का किया आह्वान*
आगरा:- माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की त्वरित योजना के अंतर्गत फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों को गति देते हुए सोमवार को PWD गेस्ट हाउस, प्रतापपुरा, आगरा में लगभग ₹5 करोड़ लागत की 8 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी रतिराम पंडित एवं अध्यक्षता केदार सिंह चाहर ने की।
कार्यक्रम के दौरान सांसद राजकुमार चाहर ने संबंधित क्षेत्रों के मंडल अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नारियल भेंट करते हुए आह्वान किया कि जिन स्थानों पर विकास कार्य प्रस्तावित हैं, वहां स्थानीय स्तर पर आयोजन कर पार्टी पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया जाए।
इन परियोजनाओं में उत्सव भवन निर्माण, सड़क निर्माण, इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन विकास कार्यों से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और जनहित के कार्य प्राथमिकता के आधार पर आगे भी जारी रहेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया ने कहा कि भाजपा सरकार विकास एवं सुशासन के संकल्प को धरातल पर उतार रही है। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंच रहा है तथा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन हीरा सिंह ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया, जिला महामंत्री सत्यदेव दुबे, सत्यप्रकाश लोधी, शिवकुमार प्रमुख, सहदेव शर्मा, उमाशंकर माहौर, संतोष सिकरवार, कप्तान सिंह, सोनू दिवाकर, उत्तम काका, गुड्डू चाहर, उपेन्द्र सिंह, शैलू जादौन, नितिन वर्मा, कृष्णपाल सिंह, राकेश लोधी, रंजीत प्रधान, सोनू शर्मा, लाल सिंह लोधी, देवेंद्र रावत, अनिल चाहर, शूरवीर चाहर, सतेन्द्र यादव सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









