*“सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा” के अंतर्गत जनपद में 11 मई को प्रमुख शिवालयों मे चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता,सामूहिक मंत्रोचार,*भजन संध्या,शिव आराधना कार्यक्रम*
एटा, दिनांक 10 मई 2026।
प्रदेश शासन के निर्देशानुसार सोमनाथ मंदिर जीर्णोद्धार कार्यक्रम के 75 वर्ष पूर्ण होने पर “सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा” के अंतर्गत जनपद एटा में 11 मई 2026 को थीम पर जनपद, तहसील एवं विकास खंड स्तर पर प्रमुख शिवालयों पर विशेष स्वच्छता, सामूहिक मंत्रोचार भजन संध्या, शिव आराधना कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में “सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा” के माध्यम से स्वच्छता, जनजागरूकता एवं सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शिव मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा शिव मंदिरों में कलश यात्रा निकाली जाएगी तथा स्वच्छता के प्रति जनमानस को जागरूक करने हेतु शपथ ग्रहण, श्रमदान एवं जनसहभागिता कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 11 मई को प्रातः 10 बजे से कैलाश मंदिर, एटा में किया जाएगा, जिसमें नगर पालिका परिषद द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। इसी प्रकार तहसील एवं विकास खंड स्तर पर संबंधित शिवालयों में उपजिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों की देखरेख में साफ-सफाई, स्वच्छता जागरूकता एवं भजन संध्या शिव आराधना कार्यक्रम जनसहभागिता से कार्यक्रम संपन्न होंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत शिव मंदिरों एवं सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया जाएगा। अभियान में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।जिला सूचना कार्यालय एटा 👆






