WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

एटा मेडिकल कॉलेज में 15 वर्षीय किशोरी ने डॉक्टर पर लगाया बैड टच का आरोप, मचा हड़कंप, रिपोर्ट ज्योति सोलंकी

*“इलाज के बहाने हैवानियत?”*

 

*एटा मेडिकल कॉलेज में 15 वर्षीय किशोरी ने डॉक्टर पर लगाया बैड टच का आरोप, मचा हड़कंप*

 

 

 

*एटा* । जिस मेडिकल कॉलेज में मरीज इलाज और सुरक्षा की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहीं अब बेटियों की अस्मिता पर सवाल खड़े होने लगे हैं। एटा मेडिकल कॉलेज में एक 15 वर्षीय किशोरी ने डॉक्टर पर इलाज के दौरान नशे का इंजेक्शन देकर बैड टच करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद पूरे मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया, जबकि पीड़िता के पिता ने मामले की लिखित शिकायत देकर कठोर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित परिवार का आरोप है कि इलाज के नाम पर किशोरी को कमरे के अंदर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने गलत हरकत की। घर पहुंचने के बाद किशोरी ने रोते हुए पूरी घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद परिवार में आक्रोश फैल गया। मामला सामने आते ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच कमेटी गठित कर दी, लेकिन अब तक आरोपी डॉक्टर पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में भारी नाराजगी है।मामले को लेकर मेडिकल प्रशासन इसे “गलतफहमी” बताने में जुटा है, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि आखिर एक नाबालिग लड़की इतनी गंभीर शिकायत क्यों करेगी? अगर सब कुछ सामान्य था तो इलाज के दौरान कमरे के अंदर आखिर क्या हुआ?घटना के बाद महिलाओं और अभिभावकों में डर का माहौल है। कई लोगों का कहना है कि अब महिलाएं मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने से घबराने लगी हैं। लोगों ने जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं। जनता का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए मामला दबाने की कोशिश हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपी पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था से जनता का भरोसा उठ जाएगा। अब पूरे जिले की नजर जांच कमेटी की रिपोर्ट और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष