WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

हत्या कर देने की घटना से संबंधित दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

 

 

*एटा– थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा क्षेत्रांतर्गत अंगौछा से गला दबाकर एक व्यक्ति की हत्या कर देने की घटना से संबंधित दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।*

 

*घटना का विवरण–*

दिनांक 16.04.2026 को वादी रामकिशन पुत्र सौदान सिंह निवासी ग्राम छोकरिया द्वारा थाना जैथरा पर लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 15.04.2026 को वादी के भाई जितेन्द्र उर्फ उन्ना को विनोद पुत्र हवा सिंह व भूरे सिंह पुत्र महावीर निवासीगण नगला धम्पी थाना जैथरा एटा बुलाकर ले गए थे। भूरे सिंह का वादी के भाई से पैसों के लेनदेन का विवाद था, जिसके चलते आपस में कहासुनी होने के कारण विनोद व भूरे ने मिलकर वादी के भाई की अंगौछा से गला दबाकर हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर मुअस0– 125/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

 

*गिरफ्तारी का विवरण–*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना जैथरा पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्तगण 1. विनोद पुत्र हवा सिंह 2. भूरे सिंह पुत्र महावीर निवासीगण ग्राम नगला धम्पी थाना जैथरा जनपद एटा को आज दिनांक 17.04.2026 को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल अंगोछा एवं मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता–*

1. विनोद पुत्र हवा सिंह

2. भुरे सिंह पुत्र महावीर

निवासीगण ग्राम नगला धम्पी थाना जैथरा जनपद एटा

 

*बरामदगी-*

1. एक आलाकत्ल अंगौछा (घटना में प्रयुक्त)

2. मृतक का मोबाइल फोन

 

*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल–*

1. व0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह

2. उ0नि0 धर्मेश कुमार

3. उ0नि0 सूरज कुण्डू

4. उ0नि0 राकेश सिंह तोमर

5. का0 धर्मेन्द्र कुमार

6. का0 मोहित भाटी

7. का0 सतपाल सिंह

8. का0 मुकेश कुमार

9. का0 अंशु कुमार

Leave a Comment