कोरोना काल से चोपन_ कटनी पैसेंजर चालू करने के संबंध में आज मंडल यातायात प्रबंधक पूर्व रेल मध्य चोपन को मिलकर ज्ञापन देते हुए

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन/ सोनभद्र। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने मंडल यातायात प्रबंधक को ज्ञापन देत हुये अवगत कराया कि विगत कई वर्षों से चोपन कटनी पैसेंजर ट्रेन जो बंद है जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्र के ग़रीब जनता और रेलवे के कर्मचारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं और आदिवासी ,वनवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण शीघ्र इस ट्रेन को चलाने की आवश्यकता है इसके न चलने से यहां की गरीब जनता का कोर्ट, कचहरी ,व्यापार, अस्पताल, शिक्षा आदि कार्य प्रभावित हो रहा है इस क्षेत्र के छोटे-छोटे स्टेशन पर रहने वाले ग्रामीण व गरीब लोग अपने दैनिक कार्य एवं आवश्यकताओं के लिए बड़े विकसित स्थानो पर आने-जाने में असमर्थता महसूस कर रहे हैं यहां पर कुछ स्थानों पर तो बसे चलती है परंतु उनका किराया अत्यधिक होने तथा कुछ स्थानों पर बसों की सुविधा नहीं है तथा यातायात के लोकल साधनों से भी यहां के लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है

कटनी पैसेंजर से सिंगरौली क्षेत्र के हजारों गरीब लोग अपने परिवार के विभिन्न प्रकार के बिमारियो इलाज कराने वाराणसी जाने हेतु इसी ट्रेन से चोपन आते जाते थे इसका समय भी ठीक होने के कारण वाराणसी पहुंचकर इलाज करा कर इसी ट्रेन से सही समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा होती थी

इस ट्रेन को इस क्षेत्र का लाइफ लाइन भी कह सकते हैं ट्रेन चल जाने से यहां की गरीब लोगों का बहुत उपकार होगा

समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने यह ट्रेन को शीघ्र चलाने की मांग की

ज्ञापन देते हुए समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सभा नजमुद्दीन इदरीसी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सतीश कुमार यादव,विधानसभा सचिव सत्यदेव पांडे,चोपन नगर अध्यक्ष व्यापार सभा गोपाल मोदनवाल आदि लोग मौजूद थे|

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment