इटावा सफारी में चार दिवशीय प्रदेश स्तर पर योग स्पोर्ट्स होंगे
आगरा। उत्तर प्रदेश योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक श्री अनिल कुमार पटेल आईएफएस बन संरक्षक आगरा /अध्यक्ष उत्तर प्रदेश योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के “`अध्यक्ष की“` अध्यक्षता में वन संरक्षक कार्यालय, आगरा के ऑडिटोरियम में संपन्न हुई
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 9 10 11 12 अगस्त 2026 को राज्य योग स्पोर्ट्स की चैंपियनशिप इटावा लायन सफारी में आयोजित की जाएगी
जनरल सेक्रेटरी ए के सक्सेना ने बताया इसमें प्रदेश के लगभग 17 जनपदों की महिला/ पुरुष वर्ग की टीम में हिस्सा लेंगी और लगभग 250 से 300 खिलाड़ी इसमें प्रतिभाग करेंगे
यह प्रतियोगिता चार वर्गों में आयोजित होगी
चैंपियनशिप के दौरान लायन सफारी में सभी बच्चों के लिए एक ज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें बन संरक्षण,वाइल्डलाइफ,योग तथा पर्यावरण संबंधी प्रश्न पूछे जाएंगे और विजेताओं को पुरस्कार भी दिया जाएगा
आज की बैठक में डॉक्टर बीपी सिंह डॉक्टर मनोज कुमार, डॉक्टर मुकेश राय, श्रीमती उमा singh एडवोकेट एसपी सिंह, बृजमोहन सिंह कृष्ण अवतार गुप्ता, रुपेश अग्रवाल,हरीश,जैन आदि विभिन्न जनपदों से आए सचिव उपस्थित रहे
बैठक के अंत में लखनऊ के सचिव श्री कृष्ण अवतार गुप्ता की पत्नी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया और ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वह उनकी धर्मपत्नी को अपने श्री चरणों में स्थान दें।









