WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत ने धूमधाम से मनाया छठा स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत ने धूमधाम से मनाया छठा स्थापना दिवस, कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान*

 

आगरा। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू महासंघ भारत का छठा स्थापना दिवस आज आगरा के संजय प्लेस स्थित यूथ हॉस्टल में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन का स्थापना दिवस, कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार ने की। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भारत माता की तस्वीर के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष सुमित कटियार, प्रदेश महामंत्री गोपाल सिंह चाहर, डॉ. सुरेन्द्र भगौर, हिन्दूवादी नेता इन्द्रजीत आर्य, पूर्व महापौर दीपक खरे, भाजपा नेता रविकांत दुवेश एवं अजय कठेरिया द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। राष्ट्रीय संयोजक सुमित कटियार ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का छठा स्थापना दिवस आगरा, अलीगढ़, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के समस्त मंडलों में संस्थापक सुनील शुक्ला के मार्गदर्शन में मनाया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन में रहने और सभी सनातनियों को भेदभाव मिटाकर एकता के सूत्र में माला के फूलों की तरह पिरोने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉ. सुरेन्द्र भगौर ने कहा कि संस्कारित कार्यकर्ता ही समाज में संगठन की शोभा बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज देश में राष्ट्रवादी सरकार है, जिसके कारण विश्व पटल पर भारत की दशा और दिशा बदली है। आज भारत दुश्मनों को घर में घुसकर करारा जवाब देने में सक्षम है। प्रदेश महामंत्री गोपाल सिंह चाहर ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान देश की आंतरिक सुरक्षा खतरे में थी और तुष्टिकरण का बोलबाला था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अवैध घुसपैठ, लव-जिहाद और धर्मांतरण जैसी राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है।

कार्यक्रम में संगठन के विस्तार हेतु कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं:राजीव चौहान: वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष,दीपक जैन: महानगर प्रभारी,विनोद गौतम: महानगर अध्यक्ष,गोपाल सूर्यवंशी: मंडल महामंत्री,विजय गुप्ता: मंडल मंत्री,नितिन गोस्वामी: प्रदेश मंत्री,हर्ष कटियार: महानगर अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ),जल सिंह परिहार (एडवोकेट): जिला अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ)साथ ही दिनेश कुशवाह, जसवीर सिंह, राजेश वर्मा और सुरेश सूर्यवंशी को भी विभिन्न महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में ‘ओम’ की ध्वनि के साथ कई प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें प्रमुख रूप से: सभी हिंदुओं द्वारा मांस का सेवन बंद करना। हिंदू महिलाओं को मजारों पर जाने से रोकना और उन्हें जागरूक करना।सरकारी जमीनों पर बनी अवैध दरगाहों और मजारों को हटाने के लिए जन-आंदोलन चलाना। कार्यक्रम में विमल प्रजापति, अर्जुन ग्रिज, रौनक दीक्षित, अनुराग शर्मा, ओम शर्मा, निपुण खंडेलवाल और विकास कुमार,पूनम राठौर, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment