एटा बिग ब्रेकिंग
जवाहर नवोदय विद्यालय में एक साथ 4 छात्रों की तबीयत बिगड़ने से मची हलचल!
रात करीब 9 बजे अचानक चार छात्रों को बुखार और कमजोरी की शिकायत हुई।
हालात बिगड़ते ही विद्यालय स्टाफ ने चारों छात्रों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती।
प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने वायरल फीवर की आशंका जताई, चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी।
प्रधानाचार्य केशव देव ने बताया—वायरल फीवर का प्रकोप चल रहा है, इसी वजह से चारों बच्चों को बुखार आया था। तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा है।
प्रधानाचार्य के मुताबिक, वायरल फीवर को देखते हुए विद्यालय में सतर्कता बरती जा रही है और निर्धारित नियमों के तहत छात्रों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
मेडिकल कॉलेज में चारों छात्रों का चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी—विद्यालय प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क।













