WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बिना दस्तखत के कथित वर्क ऑर्डर पर चल रहा था बाउंड्रीवाल तोड़ने का काम, PRB ने रुकवाया कार्य, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा ब्रेकिंग*

 

*बिना दस्तखत के कथित वर्क ऑर्डर पर चल रहा था बाउंड्रीवाल तोड़ने का काम, PRB ने रुकवाया कार्य*

 

*आदर्श नगर पंचायत खेरागढ़ में सरकारी बाउंड्री वॉल तोड़े जाने का मामला अब और भी संदिग्ध होता जा रहा है। आरोप है कि निजी ठेकेदार द्वारा बिना दस्तखत का कथित फर्जी वर्क ऑर्डर दिखाकर कार्य कराया जा रहा था। सूचना पर पहुंची PRB ने मौके पर जांच के बाद कार्य रुकवा दिया।*

 

बताया जा रहा है कि न तो कार्य का विधिवत प्रस्ताव पास हुआ और न ही टेंडर प्रक्रिया अपनाई गई। इसके बावजूद सरकारी संपत्ति की तोड़फोड़ करना शुरू करा दी गई। मौके पर जब दस्तावेज मांगे गए तो कथित वर्क ऑर्डर पर जिम्मेदार अधिकारियों के दस्तखत तक नहीं मिले।

 

मामले के बाद नगर पंचायत की कार्यशैली और निजी ठेकेदारों से सांठगांठ को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कमीशनखोरी के चलते नियम-कायदों को ताक पर रख अवैध तरीके से कार्य कराए जा रहे है।

अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पूरे मामले में जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या फिर मामला दबाने की कोशिश की जाएगी।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष