महिला द्वारा बहादुरी से बदमाशों का सामना करने पर सम्मान, रिपोर्ट सुलेखा राजेश चौधरी

 

*एटा – दिनांक 06/07-05-2026 की रात्रि में थाना जैथरा क्षेत्र में दो बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक महिला से बैग छीनने का प्रयास किया गया था जिसमें उक्त महिला द्वारा बहादुरी से बदमाशों का सामना किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी. द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए उक्त महिला को शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह तथा पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया है तथा सभी ने उनके साहस की सराहना की। ज्ञात है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के कुशल निर्देशन में थाना जैथरा क्षेत्र में बैग छीनने का प्रयास की घटना तथा थाना जसरथपुर क्षेत्र में कुंडल छीनने की घटना से संबंधित अभियुक्तगण को दिनांक 15/16.05.2026 की रात्रि में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है।*

Leave a Comment