बड़ी खबर*
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़
हापुड़ जिले में जगह-जगह दुकानों पर फैला है अवैध मिठाइयों का मकड़ जाल सावन के महीने में जन्माष्टमी तक घटिया मिष्ठान की दुकान जगह-जगह लगती है जिन पर नकली मावा, नकली पनीर, नकली दूध व घटिया तेल से बने घेवर ,गुजीया घटिया मिठाइयां की बिक्री जोरों पर हुई शुरू ,
*चन्द्र शेखर मिश्र, सहायक आयुक्त (खाद्य)-हापुड़* खाद्य सुरक्षा * पंकज कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सोवेन्द्र सिंह पंघाल और सुश्री सहरिश सादात, खाद्य सुरक्षा अधिकारी* फूड विभाग अधिकारी घटिया मिष्ठान भंडारों को लेकर क्यों है खामोश ,।।*हापुड़ जिले में तहसील गढ़मुक्तेश्वर, सिंभावली, कुचेसर चोपला , बाबूगढ़ छावनी, पिलखुवा, धौलाना, हापुड़ जिले मे जगह-जगह नकली मावा, नकली पनीर, नकली दूध, घटिया तेल ,घी ,से बनी घटिया मिठाइयां, घेवर गुजीया, पापड़ी,की सावन के महीने में जन्माष्टमी तक घटिया मिष्ठान की दुकान लगती हैं।हापुड़ जिले की तीनों तहसील में सावन के महीने में अनेकों तरह- तरह की घटिया मिठाइयां, घटिया तेल घी, से घेवर, गुजीया, बनाई जाती हैं हर व्यक्ति अपनी रिश्तेदारी में ढलिया जिसे शुद्ध भाषा में सिंदारा भी कहा जाता है अपने रिश्तेदारियों में देने के लिए लोग मिष्ठान की दुकान से खरीदने के लिए जाते हैं लेकिन, जगह-जगह अवैध तरीके से खोली गई दुकाने लोगों को कंफ्यूज कर देती हैं जिससे लोग सस्ती के चक्कर में गलत घटिया मिठाईयां लेने के शिकार हो जाते हैं। ऐसे दुकानदारों पर लगाम लगाने में फूड विभाग नाकाम साबित हो जाता है जिसका खामियाजा भोले भाले लोगों को भुगतना पड़ता है। जिससे अनेक लोग फूड पोयजन का शिकार भी हो जाते हैं इसलिए समय से पहले ही घटिया सामग्री से बनाए जा रहे मिष्ठानों मैं मिठाइयां,घेवर, गुजीया, पापड़ी ,पर रोक लगाई जाए। जिससे लोगों को गलत मीठा खरीदने का शिकार होने से बचाया जा सकेसमझ नहीं आ फूड विभाग की कार्रवाई भी हो रही है अधिकारी क्षेत्र में घूम भी रहे हैं लेकिन इतनी बड़ी तादाद में दुकानदार अवैध मिठाइयां कैसे बना रहे क्या अधिकारियों की कार्रवाई का बिल्कुल भी डर नहीं।सूत्रों का दावा है अधिकारी किसी भी सूरत में सैंपल पास नहीं कर सकते क्योंकि दुकानों पर एक बूंद भी पशुओं का दूध नहीं है, केवल पाउडर से चल रहा है काम इसलिए अधिकारियों को गहनता से जांच करनी चाहिए सैंपल के नाम पर ढिलाई ठीक नहीं, लोगों के सेहत से खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए।जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीणा जी फूड विभाग के अधिकारियों को आदेश देकर के घटिया सामग्री से बनी मिठाइयां की दुकानों पर बनी घटिया मिठाइयां पर भी अंकुश लगवाना चाहिए।।
पंडित मुरलीधर शर्मा पत्रकार













