लखनऊ में 23 अगस्त को गरजेगी पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की आवाज; भारतीय मीडिया फाउंडेशन करेगा महारैली का आयोजन, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा एडवोकेट

*लखनऊ में 23 अगस्त को गरजेगी पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की आवाज; भारतीय मीडिया फाउंडेशन करेगा महारैली का आयोजन!*

*महारैली में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं सम्मानित मंत्री गणों को भी आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया ।*

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आगामी 23 अगस्त 2026 को पत्रकार जगत और सामाजिक कार्यकर्ताओं का महाकुंभ होने जा रहा है। भारतीय मीडिया फाउंडेशन (National Core Committee) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस ‘महारैली’ में प्रदेश भर से पत्रकार और समाजसेवी जुटेंगे और अपनी मांगों को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के समक्ष जोरदार आवाज बुलंद करेंगे।

महारैली का मुख्य उद्देश्य

संगठन के संस्थापक एके बिंदुसार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महारैली का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों और विभिन्न लंबित मांगों को सरकार तक पहुँचाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक जुटान नहीं, बल्कि अपने हकों के लिए एक निर्णायक आवाज होगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से भी कार्यक्रम में आने के लिए आग्रह किया जाएगा जिसमें मुख्य रूप से माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी एवं सम्मानित मंत्री गणों को भी आमंत्रण पत्र देने का निर्णय लिया गया है।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ

पत्रकार सम्मान समारोह: इस गरिमामयी आयोजन में समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पत्रकार बंधुओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

मांगों का शंखनाद: केंद्र और राज्य सरकारों के समक्ष अपनी प्रमुख समस्याओं और मांगों को प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।

आयोजन समिति: कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए एक विशेष आयोजन समिति का गठन कर लिया गया है। समिति के सदस्यों के नामों की आधिकारिक घोषणा 10 जून को की जाएगी।

संस्थापक एके बिंदुसार ने सभी पत्रकार साथियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से इस महारैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।

Leave a Comment