एटा बिग ब्रेकिंग
टपकती छत का खोला था राज, अब छत से टूटकर मलबा मरीजों के खडे तिमारदारो पर गिरा —दो घायल!
♦ अब भी क्या बड़े हादसे के इंतजार में मेडिकल कॉलेज प्रशासन?
♦ डायलिसिस यूनिट की टपकती छत गिरी, हादसे में दो लोग घायल—छत गिरने के बाद भी मरीजों का इलाज जारी!
♦ एटा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी स्थित डायलिसिस यूनिट में बड़ा हादसा।
♦ बारिश के दौरान पहले से टपक रही छत के टुकड़े अचानक भरभराकर गिरे ।
♦ हादसे के वक्त मरीजों के पास खड़े तीमारदार चपेट में आ गए, जिससे दो लोगों के घायल होने की सूचना है।
♦ गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, लेकिन घटना के बाद डायलिसिस यूनिट में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों में दहशत का माहौल है।
♦ हैरानी की बात यह है कि छत का हिस्सा गिरने के बावजूद मरीजों का उपचार जारी है।
♦ K NEWS INDIA ने पहले ही उठाया था टपकती छत का मुद्दा!
♦ मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट की जर्जर और टपकती छत को लेकर ने पहले भी खबर को प्रमुखता से दिखाया था,
♦ लेकिन आरोप है कि जिम्मेदारों ने समय रहते मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
♦ अब सवाल यह है कि क्या मेडिकल कॉलेज प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा था?
♦ हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज के सीएमएस सुरेश चंद्रा ने मौके का निरीक्षण किया।
♦ सीएमएस का कहना है कि छत की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई,
♦ लेकिन किसी भी प्राचार्य ने इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया।
♦ जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद व्यवस्थाओं पर सवाल!
♦ जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बावजूद मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर लगातार गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
♦ अगर पहले से टपक रही छत की समय रहते मरम्मत करा दी जाती, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था।
♦ अब सबसे बड़ा सवाल—आखिर कब जागेगा मेडिकल कॉलेज प्रशासन?
क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही व्यवस्थाओं में सुधार होगा?
♦ मरीजों की सुरक्षा से आखिर कब तक होगा खिलवाड़?
♦ एटा मेडिकल कॉलेज की लापरवाही पर अब जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा









