WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पब्लिक स्कूल के नाबालिक छात्र और बालिग शिक्षिका की प्रेम कहानी बनी चर्चा का विषय, दोनो एकसाथ घर छोड़ चले गए थे, पुलिस लेकर आई वापस, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*पब्लिक स्कूल के नाबालिक छात्र और बालिग शिक्षिका की प्रेम कहानी बनी चर्चा का विषय, दोनो एकसाथ घर छोड़ चले गए थे, पुलिस लेकर आई वापस*

 

 

 

 

आगरा। ताजनगरी में एक पब्लिक स्कूल की शिक्षिका और कक्षा 11 के छात्र के एक साथ घर से चले जाने का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। छात्र के अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने शिक्षिका पर उसे बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर तलाश शुरू की तो दोनों की लोकेशन अलग-अलग शहरों में मिली। बुधवार रात पुलिस ने शिक्षिका को मथुरा और छात्र को दिल्ली से बरामद कर लिया।

पुलिस के मुताबिक छात्र के माता-पिता पढ़ाई को लेकर उसे अक्सर समझाते और डांटते थे। छात्र अपनी परेशानियां और मन की बातें स्कूल की शिक्षिका से साझा करता था। इसी दौरान दोनों के बीच फोन पर बातचीत बढ़ने लगी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से छात्र और शिक्षिका के बीच नजदीकियां भी बढ़ गई थीं। बुधवार को पढ़ाई को लेकर पिता की डांट से नाराज छात्र स्कूल पहुंचने के बजाय सीधे शिक्षिका के पास चला गया। इसके बाद दोनों ने आगरा से बाहर जाने का फैसला किया। छात्र के अचानक घर से गायब होने पर परिजन घबरा गए और उसकी तलाश शुरू की गई।पुलिस जांच में सामने आया कि छात्र और शिक्षिका स्कूटी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे। वहां से दोनों ने ट्रेन पकड़ी और आगरा से बाहर निकल गए। उनका सफर ग्वालियर तक पहुंचा। इसके बाद दोनों ग्वालियर से बयाना गए। बयाना पहुंचने के बाद दोनों कैला देवी मंदिर भी गए और दर्शन किए। इसके बाद वे मथुरा पहुंचे। इस पूरे सफर के दौरान छात्र के परिजन उसकी तलाश में परेशान रहे और पुलिस से लगातार संपर्क करते रहे। मथुरा पहुंचने के बाद कुछ समय तक छात्र और शिक्षिका साथ रहे। इसके बाद छात्र अकेले दिल्ली चला गया, जबकि शिक्षिका मथुरा में ही रुक गई। यही सुराग पुलिस के लिए अहम साबित हुआ। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों की अलग-अलग लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद पुलिस की दो टीमें सक्रिय की गईं। एक टीम ने मथुरा पहुंचकर शिक्षिका को बरामद किया, जबकि दूसरी टीम ने दिल्ली में दबिश देकर छात्र को खोज निकाला। दोनों को पुलिस अपने साथ लेकर आगरा आई।

छात्र के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश के लिए मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाया। आगरा कैंट स्टेशन से लेकर दूसरे शहरों तक आने-जाने की कड़ियों को जोड़ा गया। जांच आगे बढ़ने के साथ पुलिस को छात्र और शिक्षिका के ग्वालियर, बयाना और मथुरा जाने की जानकारी मिली। मथुरा और दिल्ली में दोनों के अलग-अलग होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और दोनों को बरामद कर लिया। पुलिस ने छात्र का मेडिकल परीक्षण कराया है। उसके बयान भी दर्ज किए जाएंगे। वहीं शिक्षिका से भी पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों के बीच संपर्क कब से था और आगरा से बाहर जाने की योजना कैसे बनी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्र के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर स्कूल और आसपास के इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। छात्र के नाबालिग होने के कारण पुलिस मामले के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। छात्र और शिक्षिका के बीच हुई बातचीत, उनके यात्रा मार्ग और मथुरा व दिल्ली में रुकने से जुड़े तथ्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी जांच जारी है और सभी तथ्य सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

Leave a Comment