WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा कॉलेज में प्राचार्य और प्रोफेसर्स में विवादःप्रिंसिपल बोले- 6 लोगों ने मारपीट की कोशिश की, प्रवक्ताओं ने कहा- आरोप गलत, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*आगरा कॉलेज में प्राचार्य और प्रोफेसर्स में विवादःप्रिंसिपल बोले- 6 लोगों ने मारपीट की कोशिश की, प्रवक्ताओं ने कहा- आरोप गलत*

 

आगरा कॉलेज में कक्षाओं के स किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

प्राचार्य के मुताबिक, बुधवार सुबह अध्यापन समय में कॉलेज की कक्षाओं का निरीक्षण किया जा रहा था। सुबह 10 से 11 बजे के बीच अंग्रेजी विभाग की निर्धारित कक्षा में डॉ. विवेक भटनागर मौजूद नहीं मिले। प्राचार्य का आरोप है कि इस बारे में पूछने पर उन्होंने आक्रामक रवैया अपनाया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद सुबह 11 बजे डॉ. प्रियम अंकित भी अपनी निर्धारित कक्षा में नहीं मिले। मोबाइल पर संपर्क करने पर उन्होंने भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। प्राचार्य के मुताबिक, कक्षाओं के निरीक्षण के बाद मामला और बढ़ गया। कई शिक्षक उनके कार्यालय पहुंचे और हंगामा करने लगे। प्राचार्य ने पुलिस को दी तहरीर में अंग्रेजी विभाग के प्रो. डॉ. विवेक भटनागर, डॉ. प्रियम अंकित समेत 6 प्रवक्ताओं के नाम दिए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षकों ने अभद्रता की, प्रशासनिक कार्य में बाधा डाली और समूह बनाकर मारपीट की कोशिश की। प्राचार्य ने यह भी बताया कि इन शिक्षकों के देरी से आने और समय पर कक्षाएं नहीं लेने की शिकायतें छात्रों की ओर से पहले भी मिल चुकी हैं।

अंग्रेजी विभाग के प्रो. डॉ. विवेक भटनागर ने प्राचार्य के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा, ‘हम विवाद या मारपीट करने नहीं गए थे। हम केवल बातचीत करने के लिए प्राचार्य के पास गए थे। निरीक्षण के नाम पर जिस तरह का व्यवहार किया गया, उसी को लेकर बात करने गए थे।’मामले में दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच लोहामंडी थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कॉलेज में तनाव को देखते हुए पुलिस और कॉलेज प्रशासन की ओर से माहौल शांत रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment