WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

रात के सन्नाटे में जागता रहा कानून,

*रात के सन्नाटे में जागता रहा कानून, महाराणा प्रताप चौक पर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, जलेसरवासियों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा*

 

*तुर्रम सिंह राजपूत ✍️*

 

जलेसर (एटा), 7 जून। जनपद एटा के जलेसर कस्बे में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार देर शाम महाराणा प्रताप चौक पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पाल राघव के नेतृत्व में उपनिरीक्षकों एवं पुलिस बल की टीम द्वारा संचालित किया गया।

कस्बे के व्यस्ततम चौराहों में शामिल महाराणा प्रताप चौक पर पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की। अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट यात्रा करने वाले चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी गई।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों के पालन के प्रति लोगों को जागरूक किया तथा सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश भी दिए। राहत की बात यह रही कि जांच के दौरान कोई भी चालक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए नहीं पाया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पाल राघव ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना तथा यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में आवागमन कर सकें।

अभियान के दौरान पुलिस की सक्रियता और सतर्कता को देखकर स्थानीय नागरिकों एवं महिलाओं ने सराहना व्यक्त की। लोगों का कहना है कि नियमित चेकिंग से अपराधियों में भय तथा आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ता है।

जलेसर पुलिस की इस पहल ने यह संदेश दिया है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है। रात्रि के समय चलाया गया यह अभियान सुरक्षा, अनुशासन और जनविश्वास की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

@⁨all⁩

Leave a Comment