WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आपसे ही बढ़ रही है पत्रकारिता और समाचार पत्रों की गरिमा मुझे अपने पत्रकार साथियों पर है गर्व -मदन गोपाल शर्मा

आपसे ही बढ़ रही है पत्रकारिता और समाचार पत्रों की गरिमा

मुझे अपने पत्रकार साथियों पर है गर्व

-मदन गोपाल शर्मा
एटा। जनपद में समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों में अपने वरिष्ठ साथियों के प्रति सम्मान की भावना आज भी कायम है, जो अनेकों अवसरों पर देखने को मिलती रही है। 11 अप्रैल 2026 को समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों (प्रिंट मीडिया) ने इस परम्परा का निर्वाह करते हुए पत्रकारों के लिए अनुकरणीय उदाहरण पेश किया। गत 11 अप्रैल 2026 को वीरांगना अवन्तीबाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में सेंट्रल स्टेराइल सप्लाई डिपार्टमेंट (सीएसएसडी) का उद्घाटन एटा जनपद के जनप्रिय विधायक श्री विपिन वर्मा ‘डेविड’ द्वारा किया गया। इस उद्घाटन के अवसर पर किसी वरिष्ठ पत्रकार को सम्मानित किये जाने की बारी आई तो मुझ सहित सभी पत्रकार बंधुओं ने एक स्वर से वयोवृद्ध वरिष्ठ पत्रकार श्री नेत्रपाल सिंह चैहान नाम दिया गया। उनकी अनुपस्थिति में दूसरी बार मेरा नाम (मदन गोपाल शर्मा) सर्व सम्मति से प्रस्तुत किया गया। मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डाॅ0 बलवीर सिंह द्वारा तीन वरिष्ठ पत्रकार श्री नेत्रपाल सिंह चैहान, मदन गोपाल शर्मा सम्पादक दैनिक राष्ट्रीय कोहिनूर, विशन पाल सिंह चैहान सम्पादक अलार्म इंडिया को शाॅल ओढ़ाकर तथा मेडिकल कालेज के महिला स्टाफ द्वारा तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। मेडिकल कालेज प्रिंसिपल डाॅ0 बलवीर सिंह व अन्य स्टाफ द्वारा उपस्थित पत्रकारों को आश्वस्त किया कि मेडिकल कालेज में पत्रकारों को परिचय पत्र दिखाने पर कोई असुविधा नहीं होने दी जायेगी।
उद्घाटन के अवसर से पूर्व हुई पत्रकार वार्ता में भी समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों की शालीनता और व्यवहारकुशलता देखने को मिली जो वाकई काबिले तारीफ थी। अपने वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान कैसे किया जाता है यह हमारे जनपद में कार्यरत समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों से सीखा जा सकता है, मुझे अपने समस्त पत्रकार साथियों पर गर्व है। सभी पत्रकार साथियों ने जनहित के मुद्दे पर मेडिकल कालेज के प्रबंधन से विधायक श्री विपिन वर्मा ‘डेविड’ की उपस्थिति में प्रश्न किये। विचार विमर्श के बाद प्रिंसिपल डाॅ0 बलवीर सिंह ने समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया।

Leave a Comment