WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की, रिपोर्ट निशा कांत शर्मा एडवोकेट

बल्लभगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. चंद्र सेन शर्मा जी के नेतृत्व में महासचिव सतीश शर्मा तथा विभिन्न विद्यालयों के संचालकों एवं चेयरमैनों—श्री वाई.के. माहेश्वरी, डॉ. सतीश फोगाट, श्री नरेश गुप्ता, श्री रमेश पाल, श्री कमल शर्मा, श्री अजीत सिंह तोमर, श्री महेंद्र प्रकाश आदि के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से महापौर महोदया का पुष्पगुच्छ, पटका एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया को एक ज्ञापन सौंपते हुए नगर निगम द्वारा निजी विद्यालयों पर प्रतिवर्ष लगाए जाने वाले ₹11,000 के कर (टैक्स) को समाप्त करने की मांग की। इस पर महापौर महोदया ने निगम के नियमानुसार यथासंभव राहत प्रदान करने का आश्वासन दिया।

बल्लभगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन महापौर महोदया का आभार व्यक्त करती है तथा आशा करती है कि विद्यालयों की इस उचित मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

 

डॉ. चंद्र सेन शर्मा

अध्यक्ष

98109 41120

Leave a Comment