केक काटकर मनाई गई गढ़िया नरसू में राजपूत सम्राट पृथ्वीराज चौहान व वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

चार बांस चौबीस गज अंगुल अष्ट प्रमाण,

 

ता ऊपर सुल्तान है मत चूके चौहान

 

केक काटकर मनाई गई गढ़िया नरसू में राजपूत सम्राट पृथ्वीराज चौहान व वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती

 

शोभा यात्रा में उमड़ा विशाल जन समूह

 

सराहनीय रही पुलिस की व्यवस्था

 

रहस्य संदेश ब्यूरो

 

कासगंज=

पटियाली विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गढ़िया नरसू में राजपूत सम्राट पृथ्वीराज चौहान व वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाई गई।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुबह से ही क्षेत्र के क्षत्रिय नेताओं का आना शुरू हो गया था। अपने निर्धारित समय से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ सर्वप्रथम राजपूत सम्राट पृथ्वीराज चौहान व वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर फूल माला चढ़कर एवं धूप दीप देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके बाद सैकड़ो जन समूह के साथ कार्यक्रम स्थल से शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ शोभा यात्रा का नेतृत्व ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान. करणी सेवा के जिला अध्यक्ष राजू चौहान हथोड़ा, पूर्व प्रधान किशन चौहान, वरिष्ठ समाज सेबी मुकेश सिंह चौहान. युवा नेता प्रधान प्रत्याशी पंकज चौहान. युवा क्षत्रिय नेता डॉक्टर के पी ठाकुर. शिवमंगल सिंह चौहान. अर्जुन सिंह चौहान. राजा ठाकुर गौ रक्षक. अभिषेक विजय ठाकुर चौहान. यश ठाकुर. संतोष सिंह चौहान. श्याम ठाकुर. सौरभ ठाकुर. विजय ठाकुर कर रहे थे। विशाल शोभा यात्रा की निगरानी पटियाली प्रभारी निरीक्षक श्री अजय वीर सिंह के निर्देश पर उप निरीक्षक सर्वेश सिंह एवं उपनिरीक्षक उमेश चंद्र कर रहे थे। शोभा यात्रा में पृथ्वीराज चौहान अमर रहे. महाराणा प्रताप अमर रहे के नारे लग रहे थे। शोभा यात्रा पूरे गांव में घूम कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंची तो वहां पर केक काटकर जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई केक कटते ही जय श्री राम के नारों से वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर क्षत्रिय समाज के युवा नेताओं ने क्षत्रियों की आन बान शान पगड़ी बांधकर एवं सोल उड़कर तथा फूलमाला पहनकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान , करणी सेवा के जिला अध्यक्ष राजू चौहान हथोड़ा, पूर्व प्रधान किशन सिंह चौहान हथोड़ा खेड़ा, वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश सिंह चौहान, प्रधान प्रत्याशी युवा नेता पंकज चौहान को सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष पत्रकार रामनरेश सिंह चौहान ने कहा कि आज हम ऐसे राजपूत सम्राट पृथ्वीराज चौहान व वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती मना रहे हैं जो हमेशा सबको साथ लेकर चलते थे और किसी भी संकट या परेशानी में झुकना नहीं जानते थे ऐसे वीर सपूतों से हमें और हमारे समाज को प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके सपनों को साकार करते हुए उनके पद चिन्हो पर चलना चाहिए यही हम सब लोगों की उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कार्यक्रम में पधारे गौतम बुद्ध नगर से प्रकाशित दैनिक खबर ज्योति के संपादक इंद्रपाल सिंह सोलंकी, संयुक्त श्रमिक किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा. पटियाली कोतवाली के उप निरीक्षक सर्वेश सिंह, उप निरीक्षक उमेश चंद्र एल आई यू के विनोद कुमार. सहयोग के लिए ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार को श्रीराम क पटुका पहनाकर एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में डॉक्टर के पी ठाकुर, शिवमंगल सिंह चौहान, समाजसेवी मुकेश चौहान, पूर्व प्रधान किशन सिंह चौहान, युवा नेता प्रधान प्रत्यासी पंकज सिंह चौहान, विमल ठाकुर, राजा ठाकुर गौ रक्षक, हर्ष ठाकुर, आशीष चौहान, अभिषेक चौहान, यश ठाकुर, सौरभ चौहान, श्याम ठाकुर धर्मेंद्र ठाकुर, रूपेंद्र सिंह भदौरिया ध्रुव सिंह भदौरिया हथोड़ा वन. दुष्यंत सिंह राठौर उर्फ चंदन सिंह राठौर हथोड़ावन. आकाश ठाकुर, राहुल , सचिन, मोहित, सुरजीत चौहान, विजय चौहान अजय चौहान, गौरव चौहान मुनीम जी, वेद प्रकाश सिंह चौहान, सीटू चौहान, अर्जुन चौहान , रीतेश चौहान , झल्लन सिंह चौहान, प्रदीप चौहान, नीलेश कुमार, दलवीर सैकड़ो की संख्या में अपार जनसमूह मौजूद रहा। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी को केक, बूंदी एवं केला का वितरण किया गया

अंत में क्षत्रिय नेता एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह चौहान ने सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Leave a Comment