गौकशी की घटना कारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी तथा छुरा बरामद, रिपोर्ट राम नरेश

*मिरहची पुलिस द्वारा गौकशी की घटना कारित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी तथा छुरा बरामद।*

 

*(अफसार हुसैन मानवाधिकार मीडिया)*

एटा-जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 इलामारन जि. के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह के कुशल नेतृत्व में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा गौकशी की घटना करने वाले एक अभियुक्त तोसिम पुत्र चमन मिया उम्र 25 वर्ष निवासी अचलपुर थाना मिरहची जनपद एटा को गिरफ्तार किया गया है। मौके से कुल्हाड़ी तथा छुरा बरामद हुआ है। थाना मिरहची पर मुअसं0-131/2026 धारा- 3/5/8 गौवध व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-*

1- थानाध्यक्ष श्री विदेश राठी

2- उ0नि0 श्री सचिन कुमार

3- उ0नि0 श्री सुवेन्द्र सिंह

4- रि0आ0 आकाश यादव

5- रि0आ0 राहुल कुमार

6- रि0आ0 अंकित कुमार

7- रि0आ0 हर्षित चौधरी

8- रि0आ0 हरेन्द्र शर्मा

Leave a Comment