WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

हत्या के अपराध में वांछित अभियुक्त को आला कत्ल(फावडा) सहित किया गिरफ्तार

*रिपोर्ट राहुल गुप्ता BMF न्यूज नेटवर्क शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश*

*थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा हत्या के अपराध में वांछित अभियुक्त को आला कत्ल(फावडा) सहित किया गिरफ्तार ।*

ममता पुत्री क्षत्रपाल निवासी ग्राम नई बस्ती भौती थाना मिर्जापुर जिला शाहजहांपुर द्वारा प्रस्तुत एक लिखित तहरीर के आधार पर थाना मिर्जापुर पर मु0अ0सं0-0075/2026 धारा 103(1)/115(2)/352 बीएनएस बनाम क्षत्रपाल पुत्र नामालूम निवासी ग्राम नई बस्ती भौती थाना मिर्जापुर शाहजहाँपुर के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया । जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष मिर्जापुर द्वारा सम्पादित की जा रही है । प्रकरण की गम्भीरता से दृष्टिगत रखते हुए उच्चाधिकारीगण द्वारा दिये गये आदेश के अनुपालन में वांछित अभियुक्त की अतिशीघ्र गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया ।

इसी क्रम मे आज दिनांक 29.04.2026 को थाना मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा शान्ति/कानून व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग, वांछित अभियुक्तों की तलाश तथा अपराध की रोकथाम हेतु क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना एवं निशानदेही के आधार पर अभियुक्त क्षत्रपाल पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम नई बस्ती भौती, थाना मिर्जापुर, जनपद शाहजहाँपुर को कलान रोड सौनेक तिराहे से रात्रि समय करीब 02:35 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

क्षत्रपाल पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम नई बस्ती भौती थाना मिर्जापुर शाहजहाँपुर।

मु0अ0सं0-0075/2026 धारा 103(1)/115(2)/352 बीएनएस थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहाँपुर।

अभियुक्त क्षत्रपाल निवासी उपरोक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर विस्तृत पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने अपनी पत्नी सोमवती के साथ घरेलू विवाद के चलते आक्रोशित होकर उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी थी। घटना के उपरांत अभियुक्त ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा (आलाकत्ल) को अपने मकान के पास स्थित पप्पू की बंद दुकानों के बरामदे के एक कोने में छुपा दिया था तथा वह मौके से भागने की फिराक में था, तभी पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर उक्त स्थान से फावड़ा (आलाकत्ल) बरामद किया गया। अभियुक्त ने बरामद फावड़े की पहचान करते हुए बताया कि इसी से उसने अपनी पत्नी की हत्या की थी।

Leave a Comment

BMF नेशनल कोर कमेटी ने की बिहार में नई नियुक्तियों की घोषणा: भूतपूर्व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के डीएसपी के पद से अवकाश प्राप्त अशोक कुमार पासवान को राष्ट्रीय पार्षद व प्रदेश अध्यक्ष बिहार, एवं मुन्नी कुमारी बनीं वैशाली महिला सेल की जिला अध्यक्ष