WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी कि 39 वीं पुण्यतिथि किसान दिवस के रूप में मनाई गई,

 

*जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल शमीम अहमद अल्वी के नेंतृत्व में किसान मसीहा ,भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी कि 39 वीं पुण्यतिथि किसान दिवस के रूप में मनाई गई!*

*=====================*

*कासगंज:-* दिनांक 29 मई 2026 दिन शुक्रवार समय प्रातः 11:00 बजे स्थान जिला कार्यालय राष्ट्रीय लोकदल इंदिरा मार्केट माल गोदाम रोड कासगंज पर जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल कासगंज शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में किसान मसीहा, भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की 39 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सर्वप्रथम उनके छवि चित्र पर फूल- माला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया!

*तत्पश्चात* जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया! जिसमें श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी कि जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी ने अपना संपूर्ण जीवन गांव ,गरीब, किसान और मजदूर की आवाज बुलंद करने में समर्पित किया! उनके विचार, सिद्धांत और संघर्ष आज भी देश के करोड़ों- करोड़ किसानों को प्रेरणा देते हैं!

युवा जिलाध्यक्ष नरेश कुमार मौर्य नें अपने संबोधन में कहा कि श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी नें हमेशा शोषितो, वंचितो, पिछड़े, अति पिछड़े, दबे, कुचले ,अल्पसंख्यकों एवं देश के किसानों के हक में अनेकों अनेक कार्य किए जिनको कभी भुलाया नहीं जा सकता! और देश के विकास में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है! तथा उनका जीवन संघर्ष और सादगी की मिसाल के लिए आज भी लिया जाता है!

वही जिला कार्यालय राष्ट्रीय लोकदल इंदिरा मार्केट माल गोदाम रोड कासगंज पर श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि मनाने वालों में प्रमुख रूप से उपस्थित जिला उपाध्यक्ष अजब सिंह वर्मा , किशोरी लाल मौर्य, जिला महासचिव विनोद कुमार मौर्य, जिला सचिव फखरुद्दीन सैफी, देशराज मौर्य, विधानसभा अध्यक्ष कासगंज मनपाल बघेल,युवा जिलाध्यक्ष नरेश कुमार मौर्य,भीष्मपाल सिंह दिवाकर (प्रधान भगूपुरा), नन्नें अब्बासी, बाबूराम, जबर सिंह बघेल, तेजपाल बघेल, जावेद, शकील, अफजल अब्बासी, योगेश कुमार उपाध्याय, रामप्रकाश वर्मा, डॉ0 के0 एम0 गजनी कुर्बानियां, नगर अध्यक्ष कासगंज अंकुर कुमार, भूदेव सिंह वर्मा, अरविंद शाक्य,राजकुमार ,रमन पाल दिवाकर, इस्लाम अल्वी, पप्पू (प्रधान धवा) सहित आदि रालोद कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे!

(भवदीय)

शमीम अहमद अल्वी

जिलाध्यक्ष

राष्ट्रीय लोकदल जनपद-कासगंज

Leave a Comment