ज़िला कांग्रेस कमेटी के कैम्प कार्यालय पर आयोजित प्रेस बार्ता में ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि महोबा की एक दलित छात्रा का अपहरण कर 16 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया, उसके साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया गया बल्कि नरभक्षीय व्यवहार किया गया। सरकार का कोई नुमाइंदा पीड़िता के घर नहीं पहुँचा, जब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी पीड़िता का दुख साझा करने उसके घर जा रहे थे तो उन्हें रोकने की हर संभव कोशिश की गई मगर वह पीड़िता के घर पहुँचे।
यह संवेदनहीन सरकार जो खुद तो पीड़िता का दुख साझा करने की संवेदना नहीं रखता वह श्री अजय राय जी के जाने से इतना व्याकुल हो गया कि पूरे प्रदेश में सरकार की शह पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके इस मानवीय और मार्मिक कार्य के विरोध श्री अजय राय जी खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरु हो गए। कार्यकर्ता तो कार्यकर्ता सरकार के मंत्री और विधायक भी आगे आकर प्रदेश अध्यक्ष का विरोध करने लगे। बौखलाई सरकार के नुमाइंदों ने श्री अजय राय के खिलाफ उनकी संपत्ति की जांच की मांग की है।
बड़ा हास्यास्पद है कि आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी यह सरकार और उनके मंत्री और विधायक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय जी की संपत्ति की जांच की मांग कर रहे हैं जबकि उनका सारा सार्वजनिक जीवन खुली किताब की तरह है। अभी दो दिनों पूर्व ही आगरा नगर निगम ने प्राइवेट बिजली कंपनी टोरेंट का 430 करोड़ रुपये माफ किए हैं, इसके पहले हजारों करोड़ रुपये पूंजीपतियों के माफ कर उनसे भाजपा ने वसूली की है। कांग्रेस यह सिद्ध कर चुकी है काम लो चंदा दो की नीति भाजपा सरकार बना चुकी है तथा ईडी, आयकर के छापों से वसूली की नीति भी भाजपा की बनाई हुई है इससे बड़ा भ्रष्टाचार का उदाहरण भला और क्या हो सकता है?
सरकार को वाकई अगर भ्रष्टाचार को बेनकाब करना है और उनमें अगर साहस है तो अपने मंत्रियों और विधायकों की सम्पत्ति की जांच करा ले, यह पता चल जाएगा कि पिछले 9 सालों में कितनी लूट हुई है। मिड-डे मील से लेकर सड़कों तक, अस्पताल की दवाईयों से लेकर मनरेगा तक चारो तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यहां तक कि इन लोगों ने प्रभु राम की नगरी अयोध्या तक को नहीं छोड़ा है। न सिर्फ मंदिर के चंदे पर लूट हुई है बल्कि जितना अयोध्या में विकास नाम पर धन उगाही हुई है वह सबके सामने है।
उ० प्र० सरकार मे जलशक्ति मिशन के तहत बनाई गई पानी की
टंकियां एक-एक करके धराशाई हो रही हैं सोरो की आसरा कालोनी मे पानी की टंकी पहले दिन ही धराशाई हो गई सहावर स्थित न्यौली गाँव मे बनी पानी की टंकी 1 महीने मे लीक हो गई। जिसकी लागत लगभग 1.5 करोड़ है और यह कभी भी धराशाई हो सकती है। यही हाल सम्पूर्ण उ०प्र० का है।हर घर नल योजना मे न पाइप है न टंकी बनी है करोड़ो का भ्रष्टाचार हुआ है जिला अस्पताल कासगंज मे दर्जनों भर वेंटीलेटर धूल खा रहे हैं। उन्हे कोई चलाने वाला नही है कोई सर्जन नही है न ही कोई ENT डाक्टर है। स्मार्ट मीटर के नाम पर सैंकड़ो करोड़ का घपला बिजली बिभाग द्वारा करके प्रदेश की जनता को लूटा गया है
किसानों की आय दुगनी करने का नारा देने बाली सरकार तहसीलो में व्यापत भ्रष्टाचार को ही कम नहीं कर पायी किसान बुरी तरह परेशान है ऑनलाइन स्टाम्प से लेकर kcc में वंधक /बंधक मुक्ति दर्ज कराने, हिस्सा प्रमाण पत्र तक सब कामों में भ्रस्टाचार चरम पर है तहसीलों में खुलेआम लूट जारी है
हम राहुल गांधी जी सिपाही हैं, हम सार्वजनिक जीवन में पूरी तरीके से शुचिता बरतते हैं, जिस एजेंसी से चाहिए हमारी जांच करा लीजिए मगर शर्त यह है कि उन्हीं एजेंसियों से भाजपा सरकार के मंत्रियों और विधायकों की भी जांच होनी चाहिए।
प्रेस बार्ता के दौरान स्टेट कोऑर्डिनेटर ब्रज जोन मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत प्रतिभा सिंह, गुलफान सिंह यादव, राम सिंह बैध, अभिषेक दुबे राजा सलमानी आदि लोग उपस्थित थे









