WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

गिरिडीह: आर के महिला कॉलेज की 18 एनसीसी कैडेट्स दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

अमित अग्रवाल गिरिडीह झारखंड

 

 

 

गिरिडीह: आर के महिला कॉलेज की 18 एनसीसी कैडेट्स दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए हजारीबाग रवाना हुईं। यह शिविर 29 अप्रैल से 8 मई तक राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, सिलवार में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में कैडेट्स CATC-1 के तहत कई गतिविधियों में हिस्सा लेंगी।

 

प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को शारीरिक शिक्षा, ड्रिल, योग, फायरिंग, नेतृत्व विकास और संचार कौशल की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा, जिसमें कैडेट्स अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।

 

कैंप में टीएससी चयन प्रक्रिया भी होगी, जिसमें ऑब्सटैकल ट्रेनिंग, फायरिंग और हेल्थ एंड हाइजीन जैसी परीक्षाएं शामिल रहेंगी। सभी कैडेट्स कॉलेज की सीटीओ डॉ. पूनम प्रभा मुंडु के नेतृत्व में गई हैं। प्राचार्य डॉ. के. एन. शर्मा ने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment