WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर नगर निगम के वार्ड नंबर 9 में सफाई कर्मियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

अमित बाछुका गिरिडीह झारखंड

 

 

 

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर नगर निगम के वार्ड नंबर 9 में सफाई कर्मियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर वार्ड पार्षद ने समाज की रीढ़ कहे जाने वाले सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद ने कहा कि

“सफाई कर्मी हमारे शहर के असली नायक हैं, जिनके अथक प्रयासों से शहर स्वच्छ और स्वस्थ बना रहता है। मजदूर दिवस उन मेहनतकश हाथों को सम्मान देने का दिन है, जो बिना किसी स्वार्थ के समाज की सेवा करते हैं।”

 

इस गरिमामयी कार्यक्रम में समाजसेवी रमेश सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सफाई कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें समाज का सुरक्षा कवच बताया।

 

वहीं कार्यक्रम में राजेश सिन्हा, रितिक राज, सावन कुमार, विनय सिन्हा, सार्थक कुमार और निगम कर्मी प्रवीण कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर सफाई कर्मियों के अधिकारों की रक्षा और उनके कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। साथ ही पार्षद ने निगम कर्मी प्रवीण कुमार के कार्यों की सराहना भी की

Leave a Comment