WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे अयोध्या,कहा- दान चोरी में गिरफ्तार आरोपी केवल बलि का बकरा, BMFNEWS

*स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे अयोध्या,कहा- दान चोरी में गिरफ्तार आरोपी केवल बलि का बकरा*

 

अयोध्या।राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे।इस दौरान अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और योगी सरकार पर तीखा हमला बोला।

 

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी पर निशाना साधा और उन्हें निर्लज्ज बताया। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि जब मंदिर के कोष में चोरी हुई तो नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कोषाध्यक्ष को पद छोड़ देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोप लगाया कि मामले में गिरफ्तार किए गए लोग केवल बलि का बकरा बनाए गए हैं और वास्तविक जिम्मेदार लोगों तक कार्रवाई नहीं पहुंची है।

 

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने दावा किया कि एसआईटी की रिपोर्ट सार्वजनिक हो गई,लेकिन चंपत राय के कथित इस्तीफे को सार्वजनिक नहीं किया गया।चंपत राय ने वास्तव में इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि केवल इसका प्रचार किया गया। अविमुक्तेश्वरानंद ने ने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर जनजागरण करना है।अयोध्या में उनकी यात्रा रुदौली से शुरू होकर मिल्कीपुर,बीकापुर और गोसाईगंज होते हुए अयोध्या विधानसभा क्षेत्र तक जाएगी।यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

Leave a Comment