WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

राम मंदिर अयोध्या ट्रस्ट के अध्यक्ष कल्याण सिंह होते तो चंदा की चोरी नहीं होती:~देवेन्द्र लोधी एडवोकेट, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

राम मंदिर अयोध्या ट्रस्ट के अध्यक्ष कल्याण सिंह होते तो चंदा की चोरी नहीं होती:~देवेन्द्र लोधी एडवोकेट

एटा,

राम मंदिर अयोध्या ट्रस्ट के अध्यक्ष कल्याण सिंह होते तो ट्रस्ट में चंदा चोरो की न तो भर्ती होती और न ही चंदा चोरी जैसी बड़ी घटना घटित होती। यह शब्द बजरंग दल एटा कासगंज जिले के पूर्व विभाग संयोजक/राष्ट्रीय लोधी महासभा जनपद एटा के जिला अध्यक्ष/पंचायत विकास संस्थान उत्तर प्रदेश के सचिव देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहे।

इस घटना से देश भर में सनातनियों की भावना और आस्था को ठेस पहुंची है। ऐसा लगता है कि यह सब पहले से ही योजनाबद्ध तरीके से किया गया हो, इससे विपक्षी पार्टीयो के राजनेताओं, कवियों, विचारकों को बोलने का मौका मिल गया है। इस घटना को सही समय से समाधान नहीं किया गया तो वह दिन दूर न होगा कि उत्तर प्रदेश के साथ ही पूरे देश में भाजपा को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। जिन लोगों ने मंदिर निर्माण के लिए इस ट्रस्ट में चंदा दिया है वह लोग चंदा चोरी की घटना से ज्यादा आहत हैं। जहां संघ पूरे देश में वैवांक बोलता रहता था अब उसके पास भी इस घटना का कोई जवाब नहीं होगा।

अंत में उन्होंने कहा कि राम मंदिर अयोध्या ट्रस्ट में बाबूजी कल्याण सिंह होते तो ऐसी घटना घटित ही नहीं होती। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में विपक्ष को भाजपा और संघ ने मजबूत मुद्दा चंदा चोरी का दे दिया है। यह मुद्दा पिछले विधानसभा चुनावों में छाया रहा “संविधान खतरे में है, संविधान बचाओ”से भी ज्यादा तेज हो सकता है। इसलिए समय रहते हुए भाजपा और संघ को चिंता करनी होगी, और समाधान भी ढूंढना होगा। और प्रदेश में चल रही अग्रेजों जैसी सरकार को भी अपने राजनेताओं को शक्तियां और मनमानी कर रही पुलिस पर अंकुश लगाने की भी जरूरत महसूस हो रही है। पीड़ितों की रिपोर्ट तक नहीं लिखी जा रही है।

Leave a Comment