WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आगरा की युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

आगरा की युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 

पुणे। आगरा।आगरा की रहने वाली रचियता (पुत्री प्रदीप कुमार पिप्पल) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना महाराष्ट्र के पुणे थाना बगुली क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतका के पति अभिषेक गुप्ता (पुत्र सुरेश गुप्ता) ने पुलिस को बताया कि वह घर से बाहर था और लौटने पर पत्नी का शव फांसी पर लटका मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हालांकि मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए सुनियोजित हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि मौत का समय शाम 6–7 बजे का बताया जा रहा है, जबकि सूचना रात करीब 11 बजे दी गई, जिससे साक्ष्यों से छेड़छाड़ की आशंका है।

दोनों ने 16 फरवरी 2021 को प्रेम विवाह किया था, जिसमें लगभग 10–12 लाख रुपये का दान-दहेज दिया गया था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की अतिरिक्त मांग की जाने लगी और युवती की जमा पूंजी से घर की तीसरी मंजिल का निर्माण भी कराया गया।

परिवार का आरोप है कि सास, ससुर और ननद के हस्तक्षेप से विवाद बढ़ते रहे। दिल्ली में नौकरी के दौरान युवती पर जानलेवा हमले का भी आरोप है, जिसके बाद वह कुछ समय तक अपनी छोटी बेटी का पालन-पोषण अकेले करते हुए नौकरी करती रही।

परिजनों के भरोसा दिलाने पर वह 5 मार्च 2026 को पति अभिषेक गुप्ता के साथ पुणे शिफ्ट हो गई, जहां उसकी नौकरी भी छुड़वा दी गई। 16 अप्रैल 2026 को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन 17 अप्रैल को पुणे पहुंचे।

पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है, जबकि मुंह में केमिकल मिलने की बात कही गई है, जिसकी रिपोर्ट तीन महीने बाद आएगी।

परिजनों का कहना है कि MBA टॉपर रही युवती आत्महत्या नहीं कर सकती, यह एक साजिशन हत्या का मामला है। मामले में पुणे थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Comment