WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

आयुष विभाग में तबादला महाघमासान , रिपोर्ट सुनील गुप्ता

लखनऊ – आयुष विभाग में तबादला महाघमासान

Oplus_131072

DG को दरकिनार कर 580 तबादले! महानिदेशक ने मुख्य सचिव से की शिकायत, ट्रांसफर रद्द करने की मांग। मंत्री ने तबादलों को जायज करार दिया।

 

उत्तर प्रदेश के आयुष विभाग में 580 से अधिक तबादलों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

 

आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी विभाग के निदेशकों द्वारा कथित तौर पर महानिदेशक (DG) चैत्रा वी. की मंजूरी के बिना समूह ‘ख’, ‘ग’ और ‘घ’ के कर्मचारियों के तबादले किए गए।

 

मामले को गंभीर मानते हुए महानिदेशक चैत्रा वी. ने मुख्य सचिव एस.पी. गोयल को औपचारिक शिकायत पत्र भेजा है और इन तबादलों को निरस्त करने की मांग की है।

 

पत्र में आरोप लगाया गया है कि तबादला प्रक्रिया में शासनादेश, मेरिट और पारदर्शिता की अनदेखी की गई, साथ ही महानिदेशक के वैधानिक अधिकारों का भी उल्लंघन हुआ।

 

सूत्रों के अनुसार, जिन कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें लंबित थीं, उन्हें तबादलों से बाहर रखने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

 

वहीं, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर दयालु तबादले करने वाले निदेशकों के समर्थन में सामने आए हैं। उनका कहना है कि पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुरूप हुई है।

Leave a Comment