WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

51 लाख के आभूषण, 11.27 लाख नकद, अवैध हथियार और दो बाइक बरामद रिपोर्ट: सुनील कुमार गुप्ता

मुठभेड़ के बाद शातिर चोरी गैंग का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

51 लाख के आभूषण, 11.27 लाख नकद, अवैध हथियार और दो बाइक बरामद

रिपोर्ट: सुनील कुमार गुप्ता

ग्रेटर नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो बदमाश घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 51 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, 11.27 लाख रुपये नकद, दो मोटरसाइकिलें तथा चार अवैध तमंचे बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 5 जून को मोजर बीयर गोलचक्कर के पास चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। बदमाशों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वकील उर्फ रिजवान और सरफराज उर्फ फैज घायल हो गए, जबकि उनके साथी भोले उर्फ भोला और अलीजान को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और एनसीआर क्षेत्र में बंद मकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह का सदस्य भोले रैपिडो चालक के रूप में सोसायटियों में घूमकर बंद पड़े घरों की जानकारी जुटाता था और फिर अपने साथियों के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पैरामाउंट सोसायटी सूरजपुर, ग्राम जैतपुर और सेक्टर-144 नोएडा में हुई चोरी की घटनाओं से संबंधित जेवरात और नकदी बरामद की गई है। बरामद माल में करीब 300 ग्राम सोना, 450 ग्राम चांदी और लाखों रुपये की नकदी शामिल है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों पर गाजियाबाद, सम्भल, रामपुर और गौतमबुद्धनगर समेत विभिन्न जनपदों में चोरी, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क की जांच में जुटी है।

Leave a Comment