WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

शादी के महज पांच महीने बाद एक महिला द्वारा आत्महत्या, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शादी के महज पांच महीने बाद एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पति पर पहचान छिपाकर शादी करने और धोखे से विवाह करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

मामला आगरा के थाना सदर क्षेत्र स्थित शहीद नगर का है। जानकारी के अनुसार, पांच महीने पहले युवती ने अबू नाम के युवक से विवाह किया था। शुक्रवार को महिला का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

मृतका के पिता का आरोप है कि आरोपी युवक ने खुद को हिंदू बताकर उनकी बेटी से प्रेम संबंध बनाए और बाद में शादी कर ली। उनका दावा है कि शादी के बाद पता चला कि युवक मुस्लिम समुदाय से है और उसका वास्तविक नाम अफरार है। परिजनों का आरोप है कि इस बात को लेकर परिवार में विवाद शुरू हो गया, जिसके बाद उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली।

 

फिलहाल पुलिस परिजनों की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

#Agra #UttarPradesh #SuicideCase #LoveMarriage #Police #Investigation #Crime #BreakingNews #IndiaNews #AgraPolice

Leave a Comment