WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

बरेली के 31 वर्षीय गौरव शर्मा शादियों और इवेंट्स में ‘गोरिल्ला’ बनकर लोगों का मनोरंजन करते हैं

बरेली के 31 वर्षीय गौरव शर्मा शादियों और इवेंट्स में ‘गोरिल्ला’ बनकर लोगों का मनोरंजन करते हैं। प्रति इवेंट लगभग 5 हजार रुपये कमाने वाले गौरव इसी से अपनी पत्नी और बेटी का पेट पालते हैं।

गौरव ने बताया कि भारी-भरकम कॉस्ट्यूम के अंदर काम करना बेहद संघर्षपूर्ण है। ड्रेस के अंदर छोटा पंखा होने के बावजूद, गर्मी और उमस में पसीने से उनका बुरा हाल हो जाता है और सांस लेने में भी काफी परेशानी होती है।

शारीरिक कष्ट के अलावा उन्हें लोगों के बुरे बर्ताव का भी सामना करना पड़ता है। अक्सर नशे में धुत मेहमान उनका कॉस्ट्यूम खींचते हैं और गालियां तक देते हैं। हाईस्कूल तक पढ़े गौरव के मुताबिक, यह काम उनका शौक नहीं बल्कि मजबूरी है। उनका कहना है कि अगर भविष्य में उन्हें कोई भी अच्छी नौकरी मिल जाती है, तो वह इस काम को तुरंत छोड़ देंगे।

Leave a Comment