WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सह संपादक मिथिलेश कुमार मौर्य की खास रिपोर्ट। सोनभद्र बार एसोसिएशन का जांच अभियान सोनभद्र कचहरी परिसर में फर्जी वकीलों और मुंशियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सोनभद्र बार एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने मिलकर आज एक सघन जांच अभियान चलाया। कचहरी परिसर, अधिवक्ताओं की टीम जांच करते हुए अभियान का नेतृत्व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी ने किया। टीम ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में पंजीकृत अधिवक्ताओं की सूची से मिलान कर परिसर में मौजूद लोगों के परिचय-पत्र और पंजीकरण प्रमाण-पत्र जांचे। इस दौरान कई संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर परिसर से बाहर किया गया। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि “न्यायिक व्यवस्था की गरिमा और वादकारियों के हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता है। बिना पंजीकरण के वकालत करना अधिवक्ता अधिनियम 1961 का उल्लंघन है। यह अभियान नियमित चलेगा ताकि कचहरी दलाल-मुक्त रहे।” सोनभद्र डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने बताया कि फर्जी मुंशी और अधिवक्ता वादकारियों से पैसे वसूलने की शिकायतें मिल रही थीं। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने बताया “यह अभियान वादकारियों को शोषण से बचाने का ठोस कदम है। सभी पंजीकृत अधिवक्ताओं से अपील है कि मुवक्किलों को जागरूक करें और केवल अधिकृत मुंशियों को रखें।” * इस अभियान में योगेश कुमार द्विवेदी, पवन कुमार सिंह, ओम कुमार चतुर्वेदी, राजेश यादव, धीरज पांडेय, सुरेश सिंह कुशवाहा, अशोक पाठक समेत कई वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल रहे। दोनों बार एसोसिएशन ने न्यायिक परिसर की पवित्रता बनाए रखने की बात दोहराई है

सह संपादक मिथिलेश कुमार मौर्य की खास रिपोर्ट।

 

सोनभद्र बार एसोसिएशन का जांच अभियान

 

सोनभद्र कचहरी परिसर में फर्जी वकीलों और मुंशियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सोनभद्र बार एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने मिलकर आज एक सघन जांच अभियान चलाया।

 

कचहरी परिसर, अधिवक्ताओं की टीम जांच करते हुए

 

अभियान का नेतृत्व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी ने किया।

 

टीम ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में पंजीकृत अधिवक्ताओं की सूची से मिलान कर परिसर में मौजूद लोगों के परिचय-पत्र और पंजीकरण प्रमाण-पत्र जांचे। इस दौरान कई संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर परिसर से बाहर किया गया। उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

 

सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि

“न्यायिक व्यवस्था की गरिमा और वादकारियों के हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता है। बिना पंजीकरण के वकालत करना अधिवक्ता अधिनियम 1961 का उल्लंघन है। यह अभियान नियमित चलेगा ताकि कचहरी दलाल-मुक्त रहे।”

 

सोनभद्र डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने बताया कि फर्जी मुंशी और अधिवक्ता वादकारियों से पैसे वसूलने की शिकायतें मिल रही थीं।

 

 

 

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष

जगजीवन सिंह ने बताया

“यह अभियान वादकारियों को शोषण से बचाने का ठोस कदम है। सभी पंजीकृत अधिवक्ताओं से अपील है कि मुवक्किलों को जागरूक करें और केवल अधिकृत मुंशियों को रखें।”

 

 

 

* इस अभियान में योगेश कुमार द्विवेदी, पवन कुमार सिंह, ओम कुमार चतुर्वेदी, राजेश यादव, धीरज पांडेय, सुरेश सिंह कुशवाहा, अशोक पाठक समेत कई वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल रहे। दोनों बार एसोसिएशन ने न्यायिक परिसर की पवित्रता बनाए रखने की बात दोहराई है।

Leave a Comment