जनपद एटा
एटा ~ शराब माफियाओं के कारनामों पर बड़ी कार्यवाही, थाना जसरथपुर पुलिस ने कराया करीब 65,610 रूपए की अवैध शराब का विनष्टीकरण।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री इलामारन जी0 के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री योगेंद्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में माल निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 30.05.2026 को क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राजेश सिंह, नायब तहसीलदार अलीगंज श्री हिमांशु पाण्डेय व थानाध्यक्ष श्री विजय सिंह की उपस्थिति में थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा उत्कृष्ट पैरवी करते हुए माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर 30 मालों से सम्बन्धित 322 लीटर अवैध शराब कीमत करीब 65,610 रूपए का विनिष्टीकरण कराते हुए जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर अवैध शराब नष्ट कराई गई।









