WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

जागरुकता रैली निकालकर किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण रोग अभियान का शुभारंभ, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

जागरुकता रैली निकालकर किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण रोग अभियान का शुभारंभ
– मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिखाई रैली को हरी झंडी
– एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा अभियान, 11 जुलाई से घर-घर दस्तक देंगी आशा और आंगनबाड़ी की टीम

आगरा, 01 जुलाई 2026।
जनपद में मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए बुधवार को विशाल जागरुकता रैली निकालकर विशेष संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान का शुभारंभ हुआ। सीएमओ कार्यालय से निकाली गई रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर सीएमओ ने अभियान में सहयोग कर रहे विभागों के कर्मियों व आमजन से अपील की है कि कूलर इत्यादि में भरे हुए पानी को रोजाना साफ करें। बुखार आने पर यूडीएसपी पोर्टल पर एंट्री जरूर कराएं। इससे स्वास्थ्य विभाग की टीम सोर्स रिडक्शन का कार्य आसानी से कर पाएगी।

सीएमओ ने कहा कि जनपद में एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। 11 जुलाई से स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर दस्तक देंगी और लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाव के प्रति जागरुक करेंगी। सीएमओ ने बताया कि नगर विकास, पशु पालन विभाग, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, दिव्यांग कल्याण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग, सूचना विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा इस अभियान के दौरान साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, तालाबों की सफाई एंटीलार्वा छिडकाव एवं फॉगिंग, शुद्ध पेय जल, पुष्टाहार, स्कूलों में बच्चों को स्वास्थ्य शिक्षा तथा सभी दिव्यांग बच्चों को शतप्रतिशत आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराये जाने सहित स्वास्थ्य विभाग की समस्त गतिविधियों के पूर्ण प्रतिवद्धता के साथ संचालित करने के दिशा निर्देश दिये गए हैं।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व वेक्टर बोर्न डिजीज के नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेश्वर श्रीवास्तव ने कहा कि एक माह का अभियान मौसम की दृष्टि से और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि बरसात के बाद मच्छरों का प्रकोप बढ़ेगा। लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है कि नालियों में पानी जमा न होने दें, झाड़ियों की सफाई करें, घर में भी कहीं साफ पानी जमा न होने दें, हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें, शौचालय का प्रयोग करें, बच्चों को भी स्वच्छता व्यवहार सिखाएं और किसी भी प्रकार का बुखार हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक से इलाज कराएं और अपने खून की जांच कराएं। अपने मन से दवा का सेवन न करें।
जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि संचारी रोगों का मुख्य कारण मच्छर हैं। अभियान के दौरान एंटी-लार्वा का छिड़काव कराया जाएगा और लोगों को मच्छरों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। जनवरी 2026 से अब तक जिले में डेंगू और मलेरिया के 8-8 केस सामने आए हैं।”

रैली में वेक्टर बॉर्न डिजीज के नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेश्वर श्रीवास्तव, जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. पियूष जैन, डब्लूएचओ के एसएमओ सहित अन्य समस्त 11 विभागों के अधिकारी/ कर्मचारियों तथा आशा/ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। रैली कार्यक्रम में जिला मलेरिया के वर्कर ने भी अत्यधिक उर्जा के साथ प्रतिभाग किया।

——
मच्छरों से करें बचाव के लिए ये करें—
– खुले में शौच न करें
– साबु से हाथ धोएं
– घरों के आसपास साफ-सफाई रखें
– जल जमाव न होने दें
– कूलर के उपयोग न होनें पर उसे साफ करके रख दें

Ronda Faulk
Author: Ronda Faulk

Leave a Comment