WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई, रिपोर्ट शंकर देव तिवारी

*पारस पर्ल्स के बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, निवासियों को सुविधा नहीं खुद कर रहा मोटी कमाई*

 

*पारस पर्ल्स एक्सटेंशन से प्रतिमाह 4-5 लाख की कमाई कर रहा बिल्डर, इसीलिए नहीं बनाई सोसायटी, 9 वर्ष से समस्याएं झेल रहे निवासी, टोरंट के कनेक्शन तक नहीं*

 

आगरा। पारस पर्ल्स एक्सटेंशन के निवासी लगभग 9 साल तक परेशानियां झेलने के बाद अब प्रदर्शन करने और बिल्डर के खिलाफ सड़क पर उतरने को मजबूर हो गए हैं। मैंटेनेंस के नाम पर बिल्डर ही प्रतिमाह प्रति फ्लैट से 3-4 हजार रुपए वसूल रहा है। जबकि फ्लैट की रजिस्ट्री के समय 40 हजार रुपए प्रति फ्लैट से वन टाइम मैंटेनेंस चार्ज के रूप में भी वसूल लिया गया था जिसका फंड लग भग 60,00,000 है। बिजली, गंदगी सुरक्षा जैसी तमाम परेशानियों से तंग आकर आज पारस पर्ल्स एक्सटेंशन के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। पिछले वर्ष निवासियों ने परेशान होकर खुद ही सोसायटी का गठन भी कर लिया था पर बिल्डर ने उसको रजिस्टर नहीं होने दिया क्योंकि इससे उसकी कमाई बंद हो जाती। आज सोसायटी के पदाधिकारी व निवासी कलेक्ट्रेट में उपजिलाधिकारी प्रवेश वर्मा को व पुलिस लाइन में पुलिसआयुक्त दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा। एएसपी लोहामंडी को ट्रांसफर कर धारा 406 में मुकद्मा दर्ज कर कार्यवाही के आदेश दिए हैं। इसके उपरान्त सभी सदस्य एसीपी लोहामंडी से मिले तो उन्होंने मुकद्मा दर्ज करने से मना करते हुए पहले जांच की बात कह दी। अध्यक्ष विकास गर्ग ने बताया कि यहां 150 फ्लैट हैं। बिल्डर फ्लैट मालिकों को निजी रूप से टोरंट के कनेक्शन नहीं लेने देता। खुद ने कनेक्शन ले रखा है, उसी प्राइवेट मीटर से अधिक कीमत में सभी को बिजली सप्लाई की जाती है। जनरेटर ओर लाइट के नाम पर 65 हजार रुपए प्रति फ्लैट से वसूले गए थे जिसका फंड लगभग 60 लाख है। लेकिन बिल्डिंग में एक भी जनरेटर नहीं है जिसकी बजाय से यहां के निवासियों को बिना लाइट के कई बार पूरी पूरी रात गुजारनी पड़ती है। महासचिव अशीष जैन व उपाध्यक्ष नीरज जैन ने बताया कि फ्लैट बेचते समय बिल्डिंग में सात लिफ्ट बताई गईं थी। लेकिन लगाई गईं सिर्फ तीन। न ही फायर ब्रिगेड की एनओसी है और न ही एडीए से सीसीओसी का सर्टिफिकेट लिया गया है। विपिन गोयल ने कहा कि प्रति माह 3-4 हजार मैनेंटेंस का देने पर भी जगह-जगह कचरे के ढेर लगे रहते हैं। सीसीटीवी कैमरे भी नहीं है। जो हैं वह खराब है। जब से बिल्डिंग बनी है, तब से पेंट नहीं किया गया है। जगह-जगह दीवारों में दरारे आ रही हैं कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सोसायटी के नाम पर लोगों से लूट की जा रही है। बिजली के मनमाने रेट वसूले जा रहा है। पूरी सोसाइटी के निवासी इस बिल्डर से बहुत ही परेशान हो चुके है। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ अशोक गर्ग ,जितेंद्र गर्ग, प्रेमचंद जैन,अभिषेक अग्रवाल, अभिषेक गोयल आशीष जैन ,विकास गर्ग नीरज जैन हरीश करीरा,अभिसार अग्रवाल,साहिल महाजन, भावेश जैन,दुर्गेश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल ,विपिन गोयल,अशोक अग्रवाल,महेंद्र खंडेलवाल, दीपक ठाकुर अंकित गर्ग ,विनोद कपूर, संजय गर्ग आशुतोष गोयल ,विजय गुप्ता,अमित अग्रवाल ,जयदीप टंडन ,जय प्रकाश ,पुनीत आनंद,राजेश यादव,मानव गर्ग, सिद्धार्थ जैन,मोहित गोयलआदि मौजूद थै

Leave a Comment