WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

18वें जन्मदिन पर बेटे को मिला जिम्मेदारी का तोहफा, पिता ने भेंट किया ड्राइविंग लाइसेंस, रिपोर्ट अनिल सोलंकी

18वें जन्मदिन पर बेटे को मिला जिम्मेदारी का तोहफा, पिता ने भेंट किया ड्राइविंग लाइसेंस

 

पत्रकार की अनोखी पहल बनी चर्चा का विषय, ट्रैफिक नियमों के पालन का दिया संदेश

 

 

एटा 25 मई 18वें जन्मदिन को लोग अक्सर केक, पार्टी और महंगे उपहारों के साथ यादगार बनाते हैं, लेकिन एक वरिष्ठ पत्रकार पिता ने अपने बेटे को ऐसा उपहार दिया, जो केवल खुशी ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी और जागरूकता का संदेश भी दे गया। बेटे के बालिग होते ही पिता ने उसे ड्राइविंग लाइसेंस सौंपकर जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख दी।

 

वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार गौतम ने अपने बेटे के 18वें जन्मदिन पर ड्राइविंग लाइसेंस भेंट करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य बेटे को जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि अक्सर नाबालिग बच्चे बिना लाइसेंस वाहन चलाते नजर आते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। ऐसे में बालिग होने के बाद विधिवत लाइसेंस बनवाकर वाहन चलाना हर युवा की जिम्मेदारी होनी चाहिए।

 

लाइसेंस हाथ में आते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। बेटे के चेहरे पर अलग ही मुस्कान देखने को मिली। परिवार के लोगों ने इसे केवल उपहार नहीं बल्कि जिम्मेदारी और जागरूकता का प्रतीक बताया।

 

इस अनोखी पहल की चर्चा शहरभर में होती रही। लोगों ने इसे समाज के लिए सकारात्मक संदेश देने वाला कदम बताया। वहीं आरटीओ अधिकारियों ने भी कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस मिलने के बाद यातायात नियमों का पालन करना सबसे जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नाबालिग को वाहन देना और बिना लाइसेंस वाहन चलाना कानूनन अपराध है।

 

वरिष्ठ पत्रकार की यह पहल अब लोगों के बीच मिसाल बनती नजर आ रही है, जो युवाओं को जिम्मेदारी के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संदेश दे रही है।

Leave a Comment