WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

सीतापुर पूर्व सांसद राजेश वर्मा की हत्या की नीयत से आए बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा पैर में लगी गोली

सीतापुर पूर्व सांसद राजेश वर्मा की हत्या की नीयत से आए बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा पैर में लगी गोली

पूर्व BJP सांसद राजेश वर्मा की हत्या के इरादे से पहुंचे बदमाश को तंबौर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आत्मरक्षा में चलाई गई पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी है

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी शादाब पुलिस को देखते ही भागने लगा और दो राउंड फायर कर दिए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ज्ञानेंद्र भट्टे के पास स्थित आम के बाग से उसे गिरफ्तार कर लिया पुलिस को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें एक गोली शादाब के पैर में लगी।

गिरफ्तार आरोपी

पकड़े गए बदमाश की पहचान शादाब पुत्र जाफर, निवासी मोहल्ला शेखन टोला, थाना तंबौर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह पूर्व सांसद राजेश वर्मा की हत्या की नीयत से इलाके में आया था।

पुलिस कार्रवाई करते हुए

घायल शादाब को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है मौके से तमंचा और जिंददा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपी के इतिहास और साजिश में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Leave a Comment