*जनपद एटा* *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जी. द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन एटा स्थित बहुउद्देशीय हॉल में आगामी “आरक्षी भर्ती परीक्षा” को निर्विघ्न, निष्पक्ष, शुचितापूर्वक एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत सम्बन्धित विभागों के समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों के साथ समन्वय गोष्ठी आयोजित की गयी।*
♦️*अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय ने कहा कि परीक्षा की शुचिता सर्वोपरि है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो और परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो।*
♦️*जिले में 8, 9 व 10 जून को आयोजित होने वाली “आरक्षी भर्ती परीक्षा “11 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराई जा रही है।*
आगामी “आरक्षी भर्ती परीक्षा” को निर्विघ्न, निष्पक्ष, शुचितापूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 04.06.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन एटा स्थित बहुउद्देशीय हॉल में समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई।
⏩*अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय द्वारा गोष्ठी के दौरान परीक्षा के संबध में बताए गए मुख्य बिंदु:-*
*1. सुरक्षा व्यवस्था-*
परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रवेश/निकास द्वार पर सघन चेकिंग, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी एवं ड्यूटी में तैनात कार्मिकों के रोल निर्धारण पर विस्तार से चर्चा की गई।
*2. नकल विहीन परीक्षा-* परीक्षा में नकल, पेपर लीक एवं सॉल्वर गैंग जैसी किसी भी अनियमितता को रोकने हेतु जैमर, बायोमेट्रिक सत्यापन, अभ्यर्थियों की सघन तलाशी एवं फ्रिस्किंग के निर्देश दिए गए।
*3. यातायात व पार्किंग-* परीक्षा केन्द्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा अभ्यर्थियों/अभिभावकों हेतु पार्किंग स्थल चिन्हित कर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
*4. अन्य व्यवस्थाएं-*
परीक्षा केन्द्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय, प्राथमिक चिकित्सा आदि मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने हेतु संबंधित विभागों को समन्वय कर कार्यवाही करने के आदेश दिए गए।
*5. अफवाहों पर रोक-*
सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर फैलने वाली अफवाहों पर तत्काल कार्रवाई एवं साइबर सेल को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए।
*6.* बोर्ड द्वारा जनपद एटा हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त
*7.* कोषागार/स्ट्रांग रूम पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
*8.* सेक्टर मजिस्ट्रेस और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के कार्य
*9.* अनुचित सामग्री प्रयोग पर मुकदमा पंजीकरण
*10.* परीक्षा केंद्र के सैनिटाइजेशन से संबंधित सावधानियां।
*11.* बस स्टैंड/रेलवे स्टेशन पर यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखना
*12.* ब्लूटूथ चश्मे/मेटा reyban चश्मे पर प्रतिबंध
*13.* केवल अनुमन्य सामग्री ही अलाउड
14.प्रत्येक केंद्र का अलग कंट्रोल रूम
*15* कानून व्यवस्था में 5 CO तथा 6 प्रभारी का उत्तरदायित्व
*16.* सोशल मीडिया पर सतर्क नज़र
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ0 इलामारन जि. द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की शुचिता सर्वोपरि है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो और परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो।
⏩ इस गोष्ठी में एडीएम प्रशासन श्री संगम लाल व डीआईओएस एटा सहित परीक्षा ड्यूटी में लगे समस्त उप-जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारीगण एवं परीक्षा से जुड़े समस्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी सहित उपस्थित रहे।









