ayodhya: श्री यथार्थ भट्ट जी राष्ट्रीय आईटी प्रभारी मनोनीत अखिल भारतीय श्री ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण माँ सरस्वती मंदिर एवं भट्ट भवन निर्माण ट्रस्ट, अयोध्या धाम
समस्त पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों को सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि आज से श्री यथार्थ भट्ट को ट्रस्ट का राष्ट्रीय आईटी प्रभारी नियुक्त किया जाता है।
राष्ट्रीय आईटी प्रभारी के रूप में श्री यथार्थ भट्ट ट्रस्ट के समस्त डिजिटल कार्यों, सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईटी) संबंधी व्यवस्थाओं, सोशल मीडिया, वेबसाइट, ऑनलाइन प्रचार-प्रसार तथा तकनीकी संचालन का दायित्व राष्ट्रीय स्तर पर संभालेंगे।
हम सभी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व एवं तकनीकी अनुभव से ट्रस्ट की गतिविधियों को नई गति एवं सशक्त पहचान प्राप्त होगी।
श्री यथार्थ भट्ट जी को इस महत्वपूर्ण दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ।
जय माँ सरस्वती। 🙏 अखिल भारतीय श्री ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण माँ सरस्वती मंदिर एवं भट्ट भवन निर्माण ट्रस्ट, अयोध्या धाम :::








