20 जुलाई से चोपन में गूंजेगी श्रीराम कथा, विश्व शांति महायज्ञ की तैयारियां लगभग पूरी।

रिपोर्ट: सत्यदेव पांडे ( ब्यूरो चीफ- सोनभद्र)

चोपन /सोनभद्र– नगर के चोपन गांव स्थित मड़र माता मंदिर परिसर में 20 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026 तक विश्व शांति महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का रसपान श्रद्धालुओं को परम पूज्य दिलीप महाराज जी के मुखारविंद से प्रतिदिन कराया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन सायं 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। वहीं 20 जुलाई को प्रातः 9:00 बजे चोपन बैरियर से भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर आयोजन स्थल तक पहुंचेगी।
इस धार्मिक आयोजन के आयोजक धर्माचार्य शिवकुमार पहाड़ी बाबा हैं। कार्यक्रम के संरक्षक राजा मिश्रा, नागेश्वर गौड़, सुनील सिंह, श्यामा चरण गिरी, राजकुमार यादव एवं संतोष साहनी हैं। आयोजन की तैयारियों में नगर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीराम कथा का श्रवण करने तथा विश्व शांति महायज्ञ में सहभागिता निभाकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

Shakeer Akhtar
Author: Shakeer Akhtar

Leave a Comment