WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.49 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.48 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 P
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.51 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 8.40.50 PM

झारखंड में सुरक्षित सिजेरियन प्रसव में तीसरा स्थान हासिल करने पर डॉ. मेघा शर्मा का सम्मान, रिपोर्ट अमित अग्रवाल

झारखंड में सुरक्षित सिजेरियन प्रसव में तीसरा स्थान हासिल करने पर डॉ. मेघा शर्मा का सम्मान

 

गिरिडीह। जिला मारवाड़ी सम्मेलन, गिरिडीह की ओर से समाज की प्रतिभाशाली स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीमती मेघा शर्मा को झारखंड में सबसे सुरक्षित सिजेरियन प्रसव कराने के क्षेत्र में तीसरा स्थान प्राप्त करने की उपलब्धि पर मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

सम्मेलन के पदाधिकारियों ने डॉ. मेघा शर्मा की इस उपलब्धि को गिरिडीह एवं मारवाड़ी समाज के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बताया गया कि डॉ. मेघा शर्मा, गिरिडीह के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. रवि महर्षि की पत्नी तथा कोडरमा जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्री राम रतन महर्षि की पुत्रवधू हैं। वर्ष 2018 से डॉ. मेघा शर्मा एवं डॉ. रवि महर्षि गिरिडीह में चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहे हैं और अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के कारण समाज में एक विशिष्ट पहचान बना चुके हैं।

सम्मान समारोह में जिला मारवाड़ी सम्मेलन के महामंत्री राकेश मोदी, उपाध्यक्ष सुनील मोदी, कार्यकारिणी सदस्य अनिल टिबलेवाल, सदस्य निखिल झुनझुनवाला तथा डॉ. रवि महर्षि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment