जनगणना–2027 के अंतर्गत स्वगणना कार्य एवं समीक्षा बैठक आयोजित, रिपोर्ट नितिन तिवारी

*जनगणना–2027 के अंतर्गत स्वगणना कार्य एवं समीक्षा बैठक आयोजित*

 

*एटा जनगणना–2027 के अंतर्गत स्वगणना (Self Enumeration) का कार्य दिनांक 07 मई 2026 से 21 मई 2026 के मध्य संपन्न कराया जाना निर्धारित है। इसी क्रम में जनपद स्तर पर तैयारियों की समीक्षा हेतु दिनांक 05 मई 2026 को अपराह्न 12:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, एटा में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में स्वगणना कार्य को समयबद्ध एवं सुचारु रूप से पूर्ण कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ करें, जिससे जनगणना कार्य में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।

जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी, एटा ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर स्वयं उपस्थित होना सुनिश्चित करें तथा स्वगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

Leave a Comment