सम्पूर्ण समाधान दिवस दिनांक 04 जुलाई, 2026 दिन शनिवार के स्थान पर अब दिनांक 06 जुलाई, 2026 दिन सोमवार को आयोजित किया जाएगा, रिपोर्ट इस्लाम खान

*सम्पूर्ण समाधान दिवस दिनांक 04 जुलाई, 2026 दिन शनिवार के स्थान पर अब दिनांक 06 जुलाई, 2026 दिन सोमवार को आयोजित किया जाएगा।*

 

*एटा 03 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी अरविन्द सिंह द्वारा जन सामान्य को सूचनार्थ अवगत कराया गया है कि शासन के निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (U.P. TET) 2026 की दिनांक 02, 03 व 04 जुलाई, 2026 को चल रही परीक्षा के कारण *सम्पूर्ण समाधान दिवस को दिनांक 04 जुलाई, 2026 दिन शनिवार के स्थान पर दिनांक 06 जुलाई, 2026 दिन सोमवार को आयोजित किया जाएगा।*

उल्लेखनीय है कि जनपद के समस्त तहसीलों में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालयों पर प्रातः 10:00 बजे से 02:00 बजे तक आयोजित किया जाता है, लेकिन उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 02, 03 व 04 जुलाई, 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (U.P. TET) 2026 प्रस्तावित होने के दृष्टिगत दिनांक 04 जुलाई, 2026 दिन शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाना संभव नहीं है।

उक्त के दृष्टिगत सम्पूर्ण समाधान दिवस को दिनांक 04 जुलाई, 2026 दिन शनिवार के स्थान पर दिनांक 06 जुलाई, 2026 दिन सोमवार को आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जी के साथ तहसील जलेसर में, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व लालता प्रसाद शाक्य तहसील अलीगंज में एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन संगम लाल तहसील सदर एटा में जन समस्याएं सुनेगे।

 

*सूचना कार्यालय एटा द्वारा प्रसारित।*

Leave a Comment